{"_id":"672d34d06732af0b700f20f4","slug":"heavy-delayed-train-on-journey-running-late-by-hours-every-day-panipat-news-c-244-1-pnp1006-127022-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: यात्रा पर भारी लेटलतीफ गाड़ी, हर रोज घंटों देरी से चल रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: यात्रा पर भारी लेटलतीफ गाड़ी, हर रोज घंटों देरी से चल रही
विज्ञापन
पानीपत। यात्री गाड़ी की लेटलतीफी यात्रियों पर भारी पड़ रही है। यात्रियों को घंटों रेलवे स्टेशन पर इंतजार करना पड़ता है या फिर बीच रेलवे स्टेशन पर गाड़ी के साथ खड़ा रहना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी नई दिल्ली से कुरुक्षेत्र और कुरुक्षेत्र से दिल्ली जंक्शन को जाने वाली यात्री गाड़ी में हो रही है। यह दैनिक के अलावा अन्य यात्रियों की मुख्य यात्री गाड़ी है। गाड़ी अप और डाउन दोनों में घंटों देरी से पहुंच रही है। ऐसे में यात्री अपने गंतव्य पर समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं।
नई दिल्ली से सुबह करीब आठ बजे कुरुक्षेत्र के लिए चलने वाली ईएमयू का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 10:05 बजे का है। यह गाड़ी सुबह के समय की इस तरह की अंतिम यात्री गाड़ी है। इसमें दैनिक यात्रियों के अलावा अन्य यात्री भी जाते हैं। यही ट्रेन कुरुक्षेत्र से दोपहर बाद 12:50 बजे वापस दिल्ली जंक्शन के लिए चलती है। पिछले दो दिन से यह ट्रेन घंटों से देरी से चल रही है।
न्यू दिल्ली-कुरुक्षेत्र एमईएमयू बुधवार को पानीपत रेलवे स्टेशन पर दोपहर करीब ढाई घंटे देरी से दोपहर बाद 12:29 बजे पहुंची। जबकि इसका पानीपत रेलवे स्टेशन का समय सुबह 10:01 बजे का है। यह ट्रेन वापसी में भी देरी से पहुंची। कुरुक्षेत्र से नई दिल्ली ट्रेन का पानीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय दोपहर बाद 1:55 बजे का है। यह ट्रेन सायं 3:47 बजे पानीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वीरवार को यह ट्रेन करीब डेढ़ घंटे देरी से करीब 11.25 बजे पानीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंची। कुरुक्षेत्र से वापसी में ट्रेन का पानीपत रेलवे स्टेशन का समय दोपहर 1:55 बजे का है। यह ट्रेन 2:55 बजे पानीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यहां करीब 10 मिनट के ठहराव के बाद 3:05 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
बॉक्स
यात्री बोले ट्रेन की देरी बनी परेशानी
आजाद नगर निवासी राजबीर और हरपाल ने बताया कि वह एमईएमयू में हर रोज पानीपत से दिल्ली जाते हैं। पिछले कई दिन से ट्रेन लगातार लेट हो रही हैं। बुधवार को ट्रेन के ज्यादा लेट होने पर दिल्ली नहीं जा सके। यही हाल वीरवार को हुआ। उनको ट्रेन के लेट होने पर बसों में जाना पड़ा। कमला और आरती ने बताया कि उनको समालखा जाना है। वे एक घंटे से ट्रेन के इंतजार में बैठी हैं। इसी तरह सुबह के समय ट्रेन देरी से पहुंची थी।
वर्जन :
यात्री गाड़ी अप और डाउन में कुछ देरी से चल रही है। यात्रियों ने इस बारे अवगत भी कराया है। वे गाड़ी की देरी के बारे में बार-बार उद्घोषणा भी करते हैं।
धीरज कपूर, एसएस, रेलवे स्टेशन पानीपत।