फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Heart attack culpable homicide case after uproar

हंगामे के बाद हार्ट अटैक गैर इरादतन हत्या का केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Heart attack culpable homicide case after uproar
पानीपत। तहसील कैंप के दुष्यंत नगर निवासी लोन कंपनी के डीएसए (डायरेक्ट सेल्स एजेंसी) एजेंट अनुराग की रविवार को हंगामे के बाद हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि अनुराग ने पड़ोसी युवक को काम सिखाने के लिए रखा था, लेकिन अब युवक ने 35 हजार रुपये मांगने शुरू कर दिए। 16 हजार रुपये दिए तो रविवार को घर आकर हंगामा किया। जिससे अनुराग को हार्ट अटैक हो गया। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सोमवार को परिजनों के बयान पर चार पड़ोसियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

तहसील कैंप के दुष्यंत नगर निवासी नवदीप ने बताया कि उसका भाई अनुराग सिंह (36) लोन कंपनी में काम करता था। उसकी खुद की डीएसए थी। तीन माह पहले पड़ोसी जसवंत उनके पास आया और बेटे मोहित को काम सिखाने की बात कहने लगा। भाई ने हां कर दी, लेकिन उनके सामने शर्त रख दी कि उन्हें फिलहाल वर्कर की आवश्यकता नहीं, इसलिए वह मोहित को वेतन नहीं देंगे। सिर्फ काम सिखाएंगे। जसवंत ने शर्त मान ली।
विज्ञापन

नवंबर में जसवंत दोबारा आया और कहा कि बेटे को काम आ गया है। अब उसे वेतन देना शुरू कर दो। भाई ने कहा कि वह पांच हजार रुपये प्रतिमाह शुरू कर देगा। एक जनवरी को मोहित ने काम करने से इंकार कर दिया और वेतन के रुपये मांगे। भाई ने उसे बुलाकर हिसाब कराया और 16 हजार रुपये दे दिए। आरोप है कि कुछ देर बाद जसवंत अपनी पत्नी रजनी, बेटे आकाश और मोहित के साथ घर में घुस आया। उन्होंने 35 हजार रुपये देने की मांग कर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुराग के समझाने पर उन्होंने उसकी छाती पर धक्का मार दिया, जिससे वह गिरकर बेहोश हो गया। उन्हें अमर उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि अनुराग की मौत हार्ट अटैक से हुई है।
पता होने के बावजूद दिल पर हाथ मारा-
नवदीप ने बताया कि आरोपियों को पता था कि अनुराग हार्ट का मरीज है और 90 प्रतिशत उसका हार्ट ब्लॉक हो चुका है। इसके बावजूद जान बूझकर आरोपियों ने हमला किया, जिससे उसकी मौत हुई है। नवदीप ने बताया कि भाई अनुुराग की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी, अभी तक कोई संतान नहीं है।

सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। भाई की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। - इंस्पेक्टर हरिराम, तहसील कैंप थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed