{"_id":"5d7ab6be8ebc3e01463f317a","slug":"health-protest-hospital-panipat-news-knl49332153","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिलीवरी के बाद ज्यादा ब्लीडिंग होने से प्रसूता की मौत, परिजनों ने काटा बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिलीवरी के बाद ज्यादा ब्लीडिंग होने से प्रसूता की मौत, परिजनों ने काटा बवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल अस्पताल के लेबर वार्ड में वीरवार शाम सवा पांच बजे एक प्रसूता की डिलीवरी के बाद अत्याधिक रक्त रिसाव से मौत हो गई। परिजनों ने प्रसूता की मौत के बाद जमकर अस्पताल में बवाल काटा और डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। देर रात तक अस्पताल में हंगामा चलता रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस के समझाने के बाद परिजन शांत हुए। डॉक्टरों ने सभी आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है।
वीरवार सुबह गांव चुलकाना निवासी मोनिका को डिलीवरी के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया था। चार बजे मोनिका ने बच्ची को जन्म दिया। पौने पांच बजे मोनिका को अचानक ब्लीडिंग होने लगी। स्टाफ नर्सों ने उसको ऑपरेशन थियेटर में दाखिल कर डॉक्टरों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही डॉ. शशिलता अस्पताल में पहुंची और प्रसूता का इलाज शुरू किया, लेकिन अचानक महिला का बीपी अधिक गिर गया और उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों ने अस्पताल में जमकर बवाल काटा और डॉक्टरों के इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए। बच्ची की हालत ठीक है। उसको एसएनसीयू वार्ड में रखा गया है। शुक्रवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम होगा।
वर्जन
महिला को डिलीवरी के बाद अत्याधिक ब्लीडिंग हुई थी। उसको इलाज के लिए ओटी ले जाया गया था। महिला का ब्लडप्रेशर काफी कम हो गया। ब्लीडिंग नहीं रुकी इस कारण उसकी मौत हो गई। इलाज में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरती गई है।
विज्ञापन
सुमन पोरिया, इंचार्ज लेबर वार्ड