फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Health department team raids quack doctor's clinic

Panipat News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक पर दी दबिश

Wed, 22 May 2024 06:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 22 May 2024 06:45 AM IST
विज्ञापन
Health department team raids quack doctor's clinic
समालखा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को ब्लूजे रोड पर बिना पंजीकरण के चल रहे एक क्लीनिक पर दबिश दी है। छापे के दौरान पता चला कि इसे चलाने वाले तथाकथित डॉक्टर के पास कोई भी मान्य डिग्री तक नहीं है और न ही क्लीनिक का पंजीकरण कराया गया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि ब्लूजे रोड पर क्लीनिक चला रहे इस कथित डाॅक्टर की शिकायत किसी महिला मरीज ने सीएम विंडो पर दी थी। पानीपत सीएमओ के निर्देश पर क्लीनिक पर दबिश देकर अंग्रेजी दवाइयों को कब्जे में लिया गया है। साथ ही उसके खिलाफ ड्रग एक्ट के तहत पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में कथित डॉक्टर के पास क्लीनिक चलाने की योग्यता नहीं मिली है। छापे की टीम में डाॅ. संजय कुमार, डॉ. आशीष गुप्ता व जिला ड्रग्स नियंत्रक डॉ. विजय राजे शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed