{"_id":"61ae721cbeb81168010c1e07","slug":"health-department-is-losing-sweat-in-tracing-25-people-from-abroad-panipat-news-knl91932825","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश से आए 25 लोगों को ट्रेस करने में स्वास्थ्य विभाग के छूट रहे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश से आए 25 लोगों को ट्रेस करने में स्वास्थ्य विभाग के छूट रहे पसीने
विज्ञापन
पानीपत। कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के खतरे के बीच आठ दिनों में विदेशों से 161 लोग शहर पहुंचे हैं। इनमें से 25 लोगों को ट्रेस करने में स्वास्थ्य विभाग के पसीने छूट रहे हैं। इनकी खोज के लिए पुलिस की भी मदद ली जा रही है पर नतीजा सिफर है। दूसरी ओर अन्य 136 लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है।
विदेश से शहर पहुंचे इन लोगों के यहां पर आरटीपीसीआर टेस्ट भी हुए हैं। गनीमत है कि अब तक किसी भी व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं मिली है। ये सभी फिलहाल होम क्वारंटीन हैं। इनकी सूचना इनके संबंधित मेडिकल ऑफिसर को सौंप दी गई है।
निर्देश के मुताबिक, शहर में आने वाले लोगों को 72 घंटे पहले हुई आरटीपीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। यदि रिपोर्ट निगेटिव है तो भी उन्हें होम क्वारंटीन रहना होगा। आठवें दिन दोबारा टेस्ट होगा और सात दिन तक सेल्फ मॉनीटरिंग करनी होगी। यहां लौटने वालों में अधिकतर मॉडल टाउन, यमुना एंन्कलेव, एल्डिको व टीडीआई सिटी से हैं। ये लोग यूएई, चीन, ऑस्ट्रेलिया, जापान, अमेरिका, न्यूजीलैंड व इंग्लैंड से हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने विदेश से लौटे लोगों के स्वास्थ्य की मॉनीटरिंग करने के लिए आशा वर्कर की ड्यूटी लगाई है। प्रत्येक दिन घर में दस्तक देकर स्वास्थ्य की रिपोर्ट लेंगी। अगर किसी को कोरोना के लक्ष्ण है कि तो उन्हें जांच के लिए प्रेरित करेंगी।
विदेश से लौटे लोगों के लिए गाइडलाइन
- जोखिम वाले देशों से आने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट पर ही कोरोना जांच होगी।
-यात्रियों को 72 घंटे पहले की आरटीपीसीआर रिपोर्ट दिखानी होगी।
- संक्रमित यात्री को आइसोलेट किया जाएगा, सैंपल की जीनोम सीक्वेसिंग भी होगी।
- रिपोर्ट निगेटिव आने पर क्वारंटीन रहना होगा।
-आठवें दिन पुन: टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव होने पर सात दिन सेल्फ मॉनीटरिंग होगी।
स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है- डॉ. सुनील
इन तीन दिनों में 161 लोगों की सूची मिली है। इनमें से 136 ट्रेस हो गए हैं। यहां इन्हें ट्रेस कर क्वारंटीन किया जा रहा है। 25 लोग अब तक ट्रेस नहीं हो पाए हैं। स्वास्थ्य विभाग कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन को लेकर सतर्क है। डॉ. सुनील संदुजा, डिप्टी सिविल सर्जन