{"_id":"ab217edc3e00e57af90050a0cd65d137","slug":"head-hands-feet-cut-and-thrown","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर, हाथ, पैर काटकर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर, हाथ, पैर काटकर फेंका
सनौली
Updated Sun, 30 Mar 2014 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्थरगढ़ के लापता युवक की हत्या की गई थी। उसका शव 22 दिन बाद यूपी के गांव गाेंगवान के खेतों से बरामद हुआ है। वह घर से गोंगवान स्थित अपनी ससुराल गया था। हमलावरों ने उसके सिर, हाथ, पैर काटकर हत्या को अंजाम दिया था और स्थानीय पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया है।
पत्थरगढ़ निवासी वकील छह मार्च को अपनी ससुराल गांव गोंगवान, यूपी गया था। आठ मार्च को संदिग्ध हालत में वकील अपनी ससुराल से लापता हो गया। परिजनों व ससुराल पक्ष के लोगों ने वकील की काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पर भी सुराग नहीं लगा। वकील के लापता होने से परेशान परिजनों ने घटना की सूचना थाना सदर पुलिस को दी। पुलिस ने वकील की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया था और जांच शुरू कर दी थी। परिजनों ने इस मामले में गांव के ही एक युवक तासीम पर शक जताया।
कैराना पुलिस ने तासीम के फोन को ट्रेस किया और रविवार को कैराना पुलिस तासीम को उठा कर ले गई। कैराना पुलिस ने तासीम की निशादेही पर वकील की सिर व हाथ व पैर कटी लाश गांव गोंगवान में गन्ने के खेत से बरामद की। थाना कैराना के एसएचओ अजय सिंह चौहान ने बताया कि वकील हत्याकांड में यूपी पुलिस ने तासीम को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की है। तासीम ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर वकील को हत्या करने की बात कबूली है। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।