फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   He went to America to earn dollars by taking a loan, returned wrapped in a shroud

Panipat News: कर्ज लेकर डॉलर कमाने गया था अमेरिका, कफन में लिपटकर लौटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
He went to America to earn dollars by taking a loan, returned wrapped in a shroud
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सनौली। डॉलर कमाने का सपना लेकर अमेरिका गए नगला -पार के अभिमन्यु का शव मौत के 28 दिन बाद शनिवार को उसके पैतृक गांव नंगला पार पहुंचा। अभिमन्यु के शव के साथ परिवार के अरमान भी कफन में लिपटकर वापस लौट आए। परिजनों ने पहले 30 लाख रुपये कर्ज लेकर उसे अमेरिका भेजा था। अब इतने ही रुपये का कर्ज लेकर उसका शव भारत लाने का इंतजाम किया। जैसे ही अभिमन्यु का शव गांव पहुंचा तो ग्रामीणों की आंखें नम हो गई। पत्नी बेसुध होकर गिर गई। वहीं चार बच्चे भी पिता के शव से लिपटकर रोने लगे।

सनौली खंड के नगला-पार निवासी संजय ने बताया कि उसका भाई अभिमन्यु नवंबर 2023 में 30 लाख रुपये खर्च कर कनाडा गया था। वहां से डंकी रूट में माध्यम से वह अमेरिका चला गया था। कनाडा से अमेरिका पहुंचने के लिए उसे छह माह से अधिक का समय लगा। वह अमेरिका में एक स्टोर पर काम कर रहा था। इसके बाद परिजनों को उम्मीद जगी थी अब अब वह अच्छी कमाई करेगा और अमेरिका पहुंचने में जो खर्च हुआ वह जल्द पूरा हो जाएगा लेकिन 18 अप्रैल को अचानक दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई थी। उसके साथियों ने इसकी सूचना परिजनों को दे दी थी। इसके बाद से ही परिजन उसका शव लाने के लिए प्रयास कर रहे थे। अभिमन्यु का शव लाने के लिए परिजनों ने हरियाणा सरकार से भी गुहार लगाई थी। लेकिन सरकार से कोई मदद नहीं मिलने पर परिवार को खुद ही पैसों का इंतजाम करना पड़ा। परिजनों ने 30 लाख रुपये कर्ज पर लेकर शव को भारत लाने का इंतजाम किए। शुक्रवार को अभिमन्यु का शव गांव में पहुंचा।जैसे ही शव गांव में पहुंचा तो परिजनों में मातम पसर गया। संजय शर्मा ने बताया कि अभिमन्यु की शादी 15 साल पहले हुई थी। उसके चार बच्चे हैं। इनमें 14 साल का रुद्र सबसे बड़ा है।
विज्ञापन



-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed