{"_id":"571679794f1c1bcf428b4739","slug":"hcci-panipat-voting-today-both-candidated-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचसीसीआई का चुनाव आज, दोनों प्रत्याशियों ने कसी कमर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचसीसीआई का चुनाव आज, दोनों प्रत्याशियों ने कसी कमर
ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Wed, 20 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एचसीसीआई) की चेयरमैनी के चुनाव को लेकर वोटिंग बुधवार सुबह 11 बजे शुरू होगी। करीब 153 सदस्य मात्र तीन घंटे में चेयरमैन की कुर्सी तय कर देंगे। चेयरमैनी को लेकर चुनाव मैदान में उतरे मोहनलाल गर्ग ने परिवर्तन का दावा किया है, वहीं निवर्ततान प्रधान प्रीतम सिंह ने चुनाव को अपने पक्ष में बताया। चुनाव अधिकारी ने निष्पक्ष ढंग से चुनाव कराने का दावा किया।
हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चेयरमैन के चुनाव को लेकर कई दिन से मोहनलाल गर्ग और प्रीतम सिंह सचदेवा के बीच चल चुनावी घमासान चुनाव से एक दिन पहले मंगलवार को कुछ तेज हो गया। दोनों प्रत्याशियों ने आखिरी दिन अपना पूरा जोर लगाया। मोहनलाल गर्ग ने बताया कि वे और उनके साथी सदस्य परिवर्तन के नाम व मान सम्मान को लेकर चुनाव लड़ रहे हैं।
उनकी नई सोच है और वे सबको साथ लेकर चलेंगे। प्रीतम सिंह सचदेवा ने बताया कि वे सभी सदस्यों को साथ लेकर चल रहे हैं और उनको अपने सभी सदस्यों पर पूरा विश्वास है। वहीं एचसीसीआई में वरिष्ठ सदस्य एवं निवर्तमान सचिव विनोद कुमार खंडेलवाल का मामला भी गंभीर होता जा रहा है।
विज्ञापन
विनोद कुमार खंडेलवाल इस बार तोड़े गए नियम से आहत हैं, हालांकि उन्होंने चेयरमैन पद पर दाखिल किया अपना नामांकन वापस ले लिया था। अब चर्चा है कि हर बार सचिव को ही चेयरमैन पद पर प्रस्तावित किया जाता था, लेकिन इस बार इससे उल्ट हुआ है। ऐसे में बुधवार का मतदान कुछ भी नई कहानी ला सकता है। विदित है कि एचसीसीआई के चुनाव 20 अप्रैल को प्रस्तावित है। एसडी सीसे स्कूल जीटी रोड में प्रात: 11 से दो बजे तक मतदान होगा। इसमें 153 सदस्य मतदान करेंगे। मतदान के तुरंत बाद गणना का कार्य किया जाएगा।