{"_id":"5f2aaafd8ebc3e3caa5fe5fd","slug":"hat-jaa-tau-pache-fame-singer-vikas-kumar-caught-the-con-man-who-was-doing-fraud-by-creating-fake-facebook-id-of-singer57","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हट जा ताऊ पाछे... गीत फेम सिंगर विकास कुमार की फ़र्ज़ी फेसबुक आईडी बना ठगी करने वाले को गायक ने ही पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हट जा ताऊ पाछे... गीत फेम सिंगर विकास कुमार की फ़र्ज़ी फेसबुक आईडी बना ठगी करने वाले को गायक ने ही पकड़ा
विज्ञापन
हरियाणवी सिंगर विकास कुमार
- फोटो : AMAR UJALA
आशु गौतम
विज्ञापन
पानीपत। हट जा ताऊ पाछे... यह हरियाणवी गाना आपने कहीं न कहीं ज़रूर सुना होगा। इसे गाने वाले मॉडल टाउन पानीपत निवासी मशहूर गायक विकास कुमार ने उनकी ही फ़र्ज़ी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी करने वाले युवक को धर दबोचा। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। गौर करने वाली बात ये है कि तजग ने इससे बार गायक विकास कुमार की पत्नी को कॉल कर 50 हज़ार रुपये में लिए थे, जिससे शक हुआ और गायक ने ठग को पानीपत बस अड्डे पर बुलाकर पकड़ लिया। गायक विकास कुमार ने बताया कि बीते एक साल से उनकी फ़र्ज़ी फेसबुक आईडी बनाकर सहारनपुर निवासी यलरहुल ठगी कर रहा था। करीब पांच दिन पहले विकास कुमार की पत्नी के पास ठग राहुल ने खुद को विकास कुमार बताते हुए कॉल किया। मां की तबियत खराब बताकर 50 हज़ार रुपये की मदद मांगी। पत्नी ने ये बात पति विकास को बताई। जिस पर बुधवार को विकास कुमार ने पानीपत बस अड्डे पर ठग को पैसे लेने के लिए बुलाया। ठग राहुल खुद को विकास कुमार का भाई बताकर मुजफ्फरपुर से पैसे लेने के लिए आया था। जहां पुलिस की मदद से उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ठग राहुल से पूछताछ कर रही है।
हरियाणावी सिंगर विकास कुमार की फ़र्ज़ी फेसबुक आईडी
- फोटो : AMAR UJALA
हरियाणावी सिंगर विकास कुमार की फ़र्ज़ी फेसबुक आईडी
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणावी सिंगर विकास कुमार की ओरिजिनल फेसबुक आईडी
- फोटो : AMAR UJALA
हरियाणावी सिंगर विकास कुमार की ओरिजिनल फेसबुक आईडी