{"_id":"6ad147b79ce4a843cd0985fb","slug":"haryanvi-culture-comes-alive-on-the-festival-stage-panipat-news-c-244-1-sknl1016-166056-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: महोत्सव के मंच पर जीवंत हुई हरियाणवी संस्कृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: महोत्सव के मंच पर जीवंत हुई हरियाणवी संस्कृति
विज्ञापन
क्षेत्रीय युवा महोत्सव में नृत्य करते प्रतिभागी। संवाद
- फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज में आयोजित 49वें करनाल जोनल युवा महोत्सव के दूसरे दिन वीरवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और रचनात्मक प्रतियोगिताओं से युवाओं ने दर्शकों का मन मोह लिया। रसिया समूह नृत्य में राधा-कृष्ण की प्रेमलीला की झलक दिखाई दी, वहीं सांग में पंडित लख्मी चंद और पंडित मांगे राम की रचनाओं पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों को हरियाणवी लोकसंस्कृति से रूबरू कराया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य, पारंपरिक गीतों और वाद्य यंत्रों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके अलावा युवाओं को नशे से दूर रहने, सांस्कृतिक विरासत सहेजने और जीवन की चुनौतियों का डटकर सामना करने का संदेश दिया गया।
प्रातःकालीन सत्र में उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ मुख्य अतिथि रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हरियाणा राज्य प्रचार प्रमुख राजेश गोयल, एसडीएम मनदीप सिंह और मोतियाज ग्रुप के चेयरमैन पवन बंसल विशिष्ट अतिथि रहे। कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र शिंगला, महासचिव सीए कमल किशोर, कोषाध्यक्ष पीयूष आर्य, कॉलेज प्राचार्य प्रो. डॉ. जगदीश गुप्ता और उपप्राचार्या डॉ. अनुराधा सिंह ने ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
अपने संबोधन में उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि युवा महोत्सव विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने और निखारने का अवसर देते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। राजेश गोयल ने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश के विकास में योगदान देने की अपील की।
सायंकालीन सत्र में पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें अपनी कला और संस्कृति से जोड़ते हैं। इस अवसर पर विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्य, उद्योगपति और समाजसेवी मौजूद रहे।
लोकगीतों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों ने मोहा मन
ओपी शिंगला सभागार में रसिया समूह नृत्य और हरियाणवी रिचुअल की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। विद्यार्थियों ने तीज-त्योहार, विवाह और छठी जैसे अवसरों पर गाए जाने वाले पारंपरिक गीतों और रीति-रिवाजों को मंच पर जीवंत किया। हरियाणवी ऑर्केस्ट्रा में 30 से अधिक पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रस्तुति दी गई। सांग विधा में विद्यार्थियों ने पंडित लख्मी चंद और पंडित मांगे राम की रचनाओं पर आधारित प्रस्तुतियां दीं।
शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा भी पहुंचे : आर्य पीजी कॉलेज में आयोजित 49वें जोनल युवा महोत्सव में शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा पहुंचे। उन्होंने संध्याकालीन सांस्कृतिक विधाओं का अवलोकन कर विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की। शिक्षा मंत्री ने कॉलेज की व्यवस्थाओं और आयोजन प्रबंधन की भी प्रशंसा की। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे चुनौतियों से घबराए बिना अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ें।
प्रतियोगिताओं के परिणाम
रसिया समूह नृत्य में एसडी पीजी कॉलेज, पानीपत ने प्रथम, आर्य कॉलेज, पानीपत ने द्वितीय और आईबी कॉलेज, पानीपत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वेस्टर्न वोकल सोलो में आईबी कॉलेज, पानीपत प्रथम, आर्य कॉलेज, पानीपत द्वितीय और गुरु नानक खालसा कॉलेज, करनाल तृतीय रहा। क्ले मॉडलिंग में पं. चिरंजी लाल राजकीय कॉलेज, करनाल ने प्रथम, राजकीय महिला कॉलेज, करनाल ने द्वितीय और आईबी कॉलेज, पानीपत ने तृतीय स्थान हासिल किया।
कार्टूनिंग में आर्य कॉलेज, पानीपत प्रथम, डीएवी महिला कॉलेज, करनाल द्वितीय और एसडी कॉलेज, पानीपत तृतीय रहा। अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता के पक्ष में आर्य कॉलेज, पानीपत प्रथम, आईबी कॉलेज, पानीपत द्वितीय और दयाल सिंह कॉलेज, करनाल तृतीय रहा। विपक्ष में आईबी कॉलेज, पानीपत ने प्रथम, एसडी पीजी कॉलेज, पानीपत ने द्वितीय और डीबीजी राजकीय कॉलेज, पानीपत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कोलाज प्रतियोगिता में एसडी पीजी कॉलेज, पानीपत प्रथम, आर्य कॉलेज, पानीपत द्वितीय और राजकीय कॉलेज, घरौंडा तृतीय स्थान पर रहा। सायंकालीन विधाओं के परिणामों में हरियाणवी ऑर्केस्ट्रा में आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत ने प्रथम, एसडी पीजी कॉलेज, पानीपत ने द्वितीय और आईबी पीजी कॉलेज, पानीपत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंटल सोलो में आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत प्रथम, दयाल सिंह कॉलेज, करनाल द्वितीय और गुरु नानक खालसा कॉलेज, करनाल तृतीय रहा। वेस्टर्न ग्रुप सॉन्ग में भी आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि गुरु नानक खालसा कॉलेज, करनाल द्वितीय और आईबी पीजी कॉलेज, पानीपत तृतीय स्थान पर रहा।
आईबी कॉलेज ने लूर नृत्य जीता में प्रथम स्थान
पानीपत। आर्य कॉलेज में आयोजित 49वें जोनल यूथ फेस्टिवल के पहले दिन आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने आठ पुरस्कार जीते। विद्यार्थियों ने लूर नृत्य, भारतीय शास्त्रीय एकल गायन और भारतीय हल्के गायन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। हरियाणवी एकल महिला नृत्य, पोस्टर मेकिंग, माइम और सामान्य समूह गान में द्वितीय, जबकि कोरियोग्राफी में तृतीय स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।

क्षेत्रीय युवा महोत्सव में नृत्य करते प्रतिभागी। संवाद- फोटो : Archive