{"_id":"6a600fab09b5cf7f8e023f47","slug":"haryana-works-and-e-tender-portal-down-work-on-300-tenders-stalled-panipat-news-c-244-1-pnp1001-161041-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हरियाणा वर्क्स व ई-टेंडर पोर्टल ठप, 300 टेंडर का काम अटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हरियाणा वर्क्स व ई-टेंडर पोर्टल ठप, 300 टेंडर का काम अटका
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा सरकार के हरियाणा वर्क्स पोर्टल और ई-टेंडरिंग सिस्टम में आई तकनीकी खामी ने जिले में विकास कार्यों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। पिछले पांच दिनों से पोर्टल पूरी तरह ठप पड़ा है।
सर्वर डाउन होने और मोबाइल पर ओटीपी न आने के कारण न तो नए कामों के एस्टीमेट बन पा रहे हैं, न ही ई-टेंडर जारी हो पा रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बिलों के अपलोड न होने से हो रही है, जिससे ठेकेदारों का करोड़ों रुपये का भुगतान अटक गया है।
इस तकनीकी खराबी के चलते अकेले नगर निगम के करीब 30 नए विकास कार्यों के टेंडर प्रस्तावित हैं जो जारी नहीं हो पा रहे। वहीं, 15 टेंडर खुलने का इंतजार कर रहे हैं और लगभग 20 कामों के बिल पोर्टल पर दर्ज होने बाकी हैं। नगर निगम के अलावा सिंचाई, पीडब्ल्यूडी और जनस्वास्थ्य जैसे अन्य विभागों के भी करीब 100 नए टेंडर प्रस्तावित हैं, 125 टेंडर खुलने की प्रक्रिया में अटके हैं और 150 से अधिक निर्माण कार्यों के बिल लटके हुए हैं। कुल मिलाकर करीब 300 टेंडर संबंधी कार्य पूरी तरह प्रभावित हैं।

शाहाबाद। ट्रक के नीचे फांसी बुलट मोटरसाइकिल। वायरल वीडियो से
विज्ञापन