फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Haryana: Preparation for civic elections in January, schedule of warding of seven districts released

Haryana: जनवरी में निकाय चुनाव की तैयारी, सात जिलों की वार्डबंदी का शेड्यूल जारी

Sun, 19 Nov 2023 08:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह जितेंद्र नरवाल, अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
जितेंद्र नरवाल, अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 19 Nov 2023 08:01 AM IST
सार

पानीपत, करनाल, रोहतक, यमुनानगर, हिसार, जाखल मंडी और पुंडरी में वार्डबंदी होगी। 20 नवंबर 2023 से प्रक्रिया शुरू होगी, 16 जनवरी को फाइनल  नोटिफिकेशन जारी होगा। परिवार पहचान पत्र वार्ड बंदी का आधार रहेगा। सीटों का आरक्षण भी शामिल होगा।

विज्ञापन
Haryana: Preparation for civic elections in January, schedule of warding of seven districts released
निकाय चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नगर निकाय चुनाव जनवरी 2024 में कराने की तैयारी है। सरकार ने प्रदेश के सात जिलों में वार्डबंदी का शेड्यूल बनाया है। इसे लेकर शनिवार को निगम और प्रशासनिक अधिकारियों की एक वीडियो कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें तय किया गया कि इस बार पानीपत, करनाल, रोहतक, यमुनानगर, हिसार, जाखल मंडी और पुंडरी में वार्ड बंदी होगी।

विज्ञापन


वार्ड बंदी की तैयारियों की यह प्रक्रिया 20 नवंबर से शुरू हो जाएगी और 16 जनवरी को इसका फाइनल नोटिफिकेशन जारी होगा। वार्ड बंदी का आधार परिवार पहचान पत्र रहेगा और इसी आधार पर वार्डों की संख्या और सीटों के रिजर्वेशन का भी निर्धारण होगा। माना जा रहा है कि इस बार शहर में 26 के बजाय 29 से 32 तक वार्ड बनाए जा सकते हैं।
विज्ञापन


चार जनवरी 2024 को नगर निगम का पंचवर्षीय कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है। वहीं, आगामी चुनाव को लेकर सरकार ने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी है। इससे देरी से होने वाली निकाय चुनाव की अटकलें भी समाप्त हो गई हैं। अधिकारियों का मानना है कि वार्डबंदी में सभी वार्डों में जनसंख्या और क्षेत्रफल को बराबर सीमा में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहेगा वार्डबंदी का शेड्यूल
नई वार्डबंदी के शेड्यूल में 20 नवंबर को शहर के वार्डों की जनसंख्या की मैपिंग की जाएगी। 25 नवंबर को सीटों का निर्धारण होगा। पांच दिसंबर को उपायुक्त एवं निगम उपायुक्त की ओर से गठित एडहॉक कमेटी की बैठक होगी। आठ दिसंबर को नगर निकायों की ओर से वार्ड वार बाउंड्री का हिंदी और अंग्रेजी में नोटिफिकेशन होगा। 12 दिसंबर को प्राथमिक यानी ड्राफ्ट वार्डबंदी प्रकाशित होगी। 22 दिसंबर तक वार्ड बंदी पर आपत्तियां और सुझाव दर्ज करवाए जा सकेंगे।

27 दिसंबर को वार्डबंदी की आपत्तियों और सुझाव को सुनवाई के लिए डीसी के पास भेजा जाएगा। इसके बाद दो जनवरी को फाइनल वार्डबंदी जारी कर दी जाएगी। इसके आधार पर 12 जनवरी को वार्डों के रिजर्वेशन को लेकर एडहॉक कमेटी की बैठक होगी, जिसका अंतिम नोटिफिकेशन 16 जनवरी 2024 को जारी होगा।

12 साल की जनसंख्या की बुनियाद पर हो रही वार्डबंदी 
वार्डबंदी में जनसंख्या की गणना को लेकर पीपीपी मुख्य आधार रहेगा। पीपीपी में सभी सदस्यों की गणना एक जनवरी 2023 को आधार मानकर की जाएगी। इस वजह से अबकी बार जनसंख्या का आकलन डोर टू डोर नहीं करना पड़ेगा। इसमें समय की भी काफी बचत होगी। वहीं, निगम 2011 की जनसंख्या का ब्योरा पहले ही निकाय को सौंप चुका है। 2011 से लेकर 2023 की जनसंख्या के फासले पर वार्डबंदी की बुनियाद टिकेगी। इसकी जिम्मेदारी एडीसी कार्यालय को दी गई है।

मोहल्लों ओर सेक्टर भी होंगे शामिल
2011 में दोनों विधानसभाओं की जनसंख्या करीब 3.7 लाख थी। इसमें शहरी क्षेत्र की करीब सवा दो लाख और ग्रामीण की डेढ़ लाख थी। अब 12 साल बाद की आबादी का परिवार पहचान पत्र के आंकड़ों के साथ मिलान किया जाएगा। इसमें शहर में कुल 143 वैध कॉलोनियों, 22 कॉलोनियों की वह सूची जो नियमित करने के लिए भेजी गई है, समेत करीब सौ से डेढ़ सौ के आसपास के मोहल्लों को वार्डबंदी में शामिल किया जाएगा। इसमें शहर के रिहायशी सेक्टर अलग से रहेंगे।


शनिवार को निकाय उच्च अधिकारियों के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में वार्डबंदी काे लेकर बैठक हुई है। इसे लेकर जल्द ही सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। - अरुण भार्गव, डीएमसी, नगर निगम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed