फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Haryana: JJP Vice President Devendra Kadian will undergo DNA test

Haryana: जजपा के उपाध्यक्ष देवेंद्र कादियान का होगा डीएनए टेस्ट, कोर्ट ने दिए आदेश, महिला ने लगाए आरोप

Sat, 31 Aug 2024 10:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 31 Aug 2024 10:04 PM IST
सार

हिसार की महिला ने विवाह करने और बच्चा होने के बाद अपनाने से इंकार करने का आरोप लगाया है। जजपा नेता समालखा से चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे हैं। अब कोर्ट के आदेश से मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन
Haryana: JJP Vice President Devendra Kadian will undergo DNA test
देवेंद्र कादियान - फोटो : संवाद

विस्तार

जजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र कादियान का डीएनए टेस्ट कराने के आदेश पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने दिए हैं। मामले में हिसार की एक महिला ने केस दायर किया था, जिसमें आरोप है कि जजपा नेता ने उससे शादी की है और जब वह गर्भवती हुई तो उसे छोड़ दिया गया। यह मामला 10 साल से कोर्ट में विचाराधीन है।

विज्ञापन


अब चुनाव से पहले हाईकोर्ट के आदेश से जजपा नेता की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्होंने इसे षडयंत्र करार देते हुए डीएनए टेस्ट के लिए तैयार होने की बात कही है। विदित हो कि देवेंद्र कादियान समालखा विधानसभा क्षेत्र से जजपा के टिकट पर चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन


महिला ने शिकायत में बताया है कि देवेंद्र कादियान ने 16 अप्रैल 2003 को उसके कटरा में शादी की थी। इसके बाद वे पति-पत्नी की तरह गुरुग्राम में एक साथ रहे। फिर वे मुंबई चले गए। आरोप है कि गर्भवती होने के बाद दोनों के बीच लगातार तनाव और झगड़ा रहने लगा। उसने 20 जून 2005 को हिसार में बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद देवेंद्र ने उसे अपनाने से इंकार कर दिया और मारपीट कर घर से निकाल दिया। वह अपने बच्चे के साथ हिसार में पैतृक घर में रहने लगी। महिला ने बताया कि 2011 में देवेंद्र ने उसे फिर छोड़ दिया था और वह देश से बाहर चला गया। 2014 में वापस लौटा तो उसने फिर देवेंद्र कादियान से संपर्क किया।

इस बाद देवेंद्र ने विवाह होने और बच्चे को भी अपनाने से इंकार कर दिया। थक हारकर महिला ने कोर्ट में याचिका दायर कर देवेंद्र कादियान का डीएनए टेस्ट कराने की मांग की। लंबी सुनवाई के बाद 27 अगस्त को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने देवेंद्र कादियान का डीएनए टेस्ट कराने के आदेश दिए हैं।

विधानसभा के स्पीकर रहे हैं देवेंद्र कादियान के पिता
देवेंद्र कादियान के पिता स्व. सतबीर सिंह कादियान इनेलो राज में इफ्को के चेयरमैन और हरियाणा विधानसभा के स्पीकर रहे हैं। देवेंद्र ने 2019 में पानीपत ग्रामीण विधानसभा से जजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उन्होंने यहां से करीब 47,500 वोट मिले थे।


कोर्ट का आदेश मान्य, राजनीतिक षडयंत्र नजर आता है : देवेंद्र
जजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र कादियान ने बताया कि यह पैसे ऐंठने का तरीका और राजनीतिक षडयंत्र नजर आता है। महिला ने फर्जी डॉक्यूमेंट बनवाकर कोर्ट में केस डाल दिया और कोर्ट ने डीएनए जांच के आदेश दिए हैं। इसे स्वीकार करते हुए वह डीएनए टेस्ट के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि महिला ने उनके नाम पर फर्जी तरीके से पासपोर्ट भी बनवा रखा है। इस संबंध में उसके खिलाफ पंचकूला में केस दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed