{"_id":"65accb79a4db07b9f90f08a6","slug":"haryana-gt-road-closed-in-the-city-due-to-shri-ram-shobha-yatra-in-panipat-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पानीपत में श्रीराम शोभायात्रा के चलते शहर में जीटी रोड किया बंद, वैकल्पिक रूट तैयार किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: पानीपत में श्रीराम शोभायात्रा के चलते शहर में जीटी रोड किया बंद, वैकल्पिक रूट तैयार किए
Sun, 21 Jan 2024 01:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 21 Jan 2024 01:14 PM IST
सार
जीटी रोड पर स्काईलार्क से डेरा बाबा जोध सचियार तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल शाम को शोभायात्रा में शामिल होंगे। वाहन चालक शहर में एलिवेटेड हाईवे से होकर दिल्ली या चंडीगढ़ जा सकेंगे।
विज्ञापन
पानीपत में श्रीराम शोभायात्रा के चलते शहर में जीटी रोड किया बंद
- फोटो : संवाद
विस्तार
अयोध्या में होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर पानीपत में भव्य शोभायात्रा रविवार शाम को चार बजे शुरू होगी। इसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्यातिथि होंगे। सूफी गायक कैलाश खेर इसमें प्रस्तुति देंगे। जीटी रोड पर स्काईलार्क रिसोर्ट से गुरुद्वारा बाबा जोध सचियार तक निकाली जाने वाली शोभायात्रा को लेकर रूट डायवर्ट किया गया है। दिल्ली-चंडीगढ़ के वाहन चालक शहर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। वे एलिवेटेड हाईवे से आ जा सकेंगे। इसके अलावा जींद और गोहाना व रोहतक के वाहन चालकों के लिए रूट तैयार किया है।
पुलिस ने जीटी रोड की करनाल-दिल्ली लेन से यातायात को रविवार सुबह ही डायवर्ट कर दिया। दिल्ली-चंडीगढ़ लेन से हल्के वाहनों की आवाजाही रखी गई। करनाल की तरफ से जीटी रोड टोल प्लाजा और दिल्ली की तरफ पुलिस ने नाका लगाया है। यहां से वाहनों को एलिवेटेड हाईवे से डायवर्ट किया जा रहा है। शहर में आने वाले वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि 21 जनवरी को श्रीराम शोभायात्रा की सुरक्षा और व्यवस्था को देखते हुए जीटी रोड के वाहनों का रूट डायवर्ट किया है। शहर समेत जिले की सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं इसमें शामिल होंगी। पुलिस ने इसको लेकर वैकल्पिक रूट तैयार किया है। इसके साथ एएसपी मयंक मिश्रा को यातायात व्यवस्था का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। पुलिस ने वाहन चालकों से वैकल्पिक रूट का प्रयोग करने की अपील की।
यह रहेगा नया वैकल्पिक रूट
शोभायात्रा में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था
शोभायात्रा में शामिल होने वाले व्यक्तियों के वाहनों के लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर पार्किंग बनाई गई है। पार्किंग में ही वाहनों को खड़ा कर यात्रा में शामिल हो। जिला सचिवालय परिसर की पार्किंग, रोड़ धर्मशाला परिसर, आर्य सीसे स्कूल परिसर, आर्य स्कूल खेल ग्राउंड परिसर, थाना शहर परिसर, माडल संस्कृति स्कूल परिसर नजदीक लालबत्ती, नवल सिनेमा परिसर व सेक्टर-25 ट्रक यूनियन में पार्किंग बनाई गई है।

- 21 जनवरी को चंडीगढ़ से दिल्ली व रोहतक, गोहाना की तरफ जाने वाले वाहन चालक पानीपत टोल प्लाजा से एलिवेटेड हाईवे (फ्लाईओवर) का प्रयोग कर अपने गंतव्य पर पहुंच सकेंगे।
- टोल प्लाजा से सनौली रोड पर जाने वाले हल्के वाहन बरसत रोड, तहसील कैंप कट या स्काईलार्क मार्केट कट से होते हुए देवी मंदिर के साथ लगते नाला रोड से होते हुए सनौली रोड पर जा सकते हैं। इसके साथ ही देवी मंदिर से एसडी मॉडर्न स्कूल किला से होते हुए वार्ड 11 चुंगी, गणेश नगर से होते हुए सनौली रोड पर पहुंच सकते हैं।
- टोल प्लाजा से मॉडल टाउन व जींद की तरफ जाने वाले हल्के वाहन सेक्टर 13-17 कट से यू टर्न लेकर टीडीआई पुल से काबड़ी रोड या नहर बाईपास से होते हुए मॉडल टाउन व जींद रोड पर जा सकते हैं।
- दिल्ली से चंडीगढ़ की तरफ जाने वाले वाहन चालक जीटी रोड पर नांगलखेड़ी से एलिवेटेड हाईवे (फ्लाईओवर) का प्रयोग कर अपने गंतव्य पर पहुंचे।
- रोहतक और गोहाना से चंडीगढ़ की तरफ जाने वाले वाहन चालक डाहर बाईपास से होते हुए एनएच-44 पर प्रवेश कर नांगलखेड़ी से एलिवेटेड हाईवे (फ्लाईओवर) का प्रयोग कर अपने गंतव्य पर पहुंच सकते हैं।
- जींद से चंडीगढ़ और दिल्ली की और जाने वाले वाहन चालक असंध रोड पर नाका से दिल्ली पैरलल नहर बाईपास होते हुए रिफाइनरी रोड या सिवाह बाईपास से जीटी रोड पर प्रवेश कर अपने गंतव्य पर पहुंच सकते हैं।