फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Haryana girls won eight medals in the national competition

Panipat News: राष्ट्रीय प्रतियोगिता में आठ पदक झटक छाई हरियाणा की छोरियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Haryana girls won eight medals in the national competition
पानीपत। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में आयोजित डीएवी स्कूल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा की छोरियों ने पांच स्वर्ण के साथ आठ पदक जीतकर प्रदेश का नाम एक बार फिर राष्ट्र स्तर पर रोशन किया है। प्रदेश की खिलाड़ियों ने इनमें पांच स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक जीते हैं। इनके साथ लड़कों ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पांच दिवसीय प्रतियोगिता का समापन समारोह सोमवार को होगा। जिसमें पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत मुख्यातिथि होंगे। पुलिस लाइन स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में डीएवी स्कूल की राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को चौथा दिन रहा। मुख्यातिथि डीएवी के खेल निदेशक वी सिंह और विशिष्ट अतिथि खेल समन्वयक अधिकारी वीके मित्तल रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय लेकर चौथे दिन के खेल शुरू कराए। प्रतियोगिता के अंतर्गत डीएवी स्कूल के 17 जोन के करीब 800 लड़कियां और करीब 1200 लड़के भाग ले रहे हैं। खेल निदेशक वी सिंह ने कहा कि आज खेलों में भविष्य है। युवा पीढ़ी मैदान पर आकर खुद के साथ समाज व देश का नाम पूरे विश्व रोशन कर रहे हैं। युवा पीढ़ी को शिक्षा के साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए। डीएवी प्रबंधन स्कूलों में खेलों को बढ़ावा दे रही है। डीएवी के स्तर पर स्कूल से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता कराई जाती हैं। इसके अलावा शिक्षा विभाग और फेडरेशन के अंतर्गत खेलों में भी डीएवी के खिलाड़ी शानदार खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने स्कूल में बेहतर खेल सुविधाओं और सफल आयोजन की सराहना की।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करीब दो हजार खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उनके ठहरने और खाने पीने की बेहतर व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा खेल के मैदान पर किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जा रही। खेलों से युवा पीढ़ी में रचनात्मक और सृजनात्मक दिशा मिलती है। वे मैदान पर आकर अपना जीवन खुद बना सकते हैं। खेलों में समयबद्धता, धैर्य, अनुशासन, प्रतिस्पर्धा, समूह में काम करना और
विज्ञापन
विज्ञापन

लगन जैसे मौलिक गुणों का विकास होता है। इससे पहले प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन का निरीक्षण किया और सबको प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर सुपरवाइजरी हेड अमिता सिंह, नीलम शर्मा, प्रवीन शर्मा व मंजू गुप्ता मौजूद रही।

बॉक्स

ये रहे परिणाम
राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के लड़कियों की ताइक्वांडो के अंडर 14 आयु वर्ग में हरियाणा प्रथम, झारखंड द्वितीय और छतीसगढ़ तृतीय स्थान पर रहा। अंडर-17 में हरियाणा प्रथम, पंजाब द्वितीय और झारखंड तृतीय स्थान पर रहा। अंडर-19 आयु वर्ग में हरियाणा प्रथम, बिहार द्वितीय और हिमालय प्रदेश तृतीय स्थान पर रहा।

कराटे के अंडर-14 आयुवर्ग में झारखंड प्रथम, पंजाब द्वितीय और हरियाणा तृतीय स्थान पर रहा। अंडर-17 में झारखंड प्रथम, पंजाब द्वितीय और हरियाणा तृतीय रहा। अंडर-19 आयु वर्ग में पश्चिमी बंगाल और मणिपुर संयुक्त रूप से प्रथम, पंजाब द्वितीय और बिहार व सिक्किम संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। वुशू के अंडर-14 आयु वर्ग में हरियाणा प्रथम, झारखंड द्वितीय और राजस्थान तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-17 में हरियाणा, झारखंड और अंडर-19 आयु वर्ग में बिहार, हरियाणा और पंजाब क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed