फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Haryana gets overall trophy in Taekwondo and Wushu

Panipat News: हरियाणा को ताइक्वांडो और वुशू में ओवरऑल ट्राफी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Haryana gets overall trophy in Taekwondo and Wushu
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। डीएवी पुलिस पब्लिक में चल रही पांच दिवसीय डीएवी की राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के ताइक्वांडो और वुशू में हरियाणा ने ओवरऑल ट्राफी जीतकर एक बार फिर राष्ट्र स्तर पर नाम रोशन कर दिया। हरियाणा ने तीनों आयु वर्ग में कई पदक झटके।
पुलिस लाइन स्थित स्कूल में प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। मुख्यातिथि एएसपी मयंक मिश्रा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि खेलों से हमें टीम वर्क के साथ विकट परिस्थितियों में हौसला रखने की शिक्षा मिलती है। युवा पीढ़ी को खेलों में आगे आना चाहिए। वे मैदान पर अच्छा प्रदर्शन कर खुद को साबित कर सकते हैं और इससे समाज में भी सकारात्मक संदेश जाएगा। उ
विज्ञापन

न्होंने कहा कि युवा पीढ़ी जोश से भरी होती हैं। उनको अपना जोश समाज में सार्थक सोच के साथ लगाना चाहिए। वे नशे व असामाजिक तत्वों को खत्म करने में पुलिस का साथ दे सकते हैं। उनको इसके किसी के साथ लड़ने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि जागरूक नागरिक की तरह किसी भी असामाजिक कार्य की सूचना पुलिस को दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले मुख्यातिथि का प्रधानाचार्य अनुपमा सिन्हा ने उनका स्वागत किया। मुख्यातिथि ने फाइनल मुकाबले कराए और विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्या अनुपम सिन्हा ने बताया कि पांच दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल के 17 जोन के करीब दो हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया। ताइक्वांडो, जूडो और वुशू में खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया।
उन्होंने आश्वासन दिया कि स्कूल हमेशा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और देश की प्रगति में अपना सहयोग देने के लिए प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूल में राष्ट्रीय स्तर पर की प्रतियोगिता कराना हर्ष का विषय है। इससे स्कूल प्रबंधन और स्टाफ को बहुत कुछ सीखने को मिला है। इस अवसर पर सुपरवाइजरी हेड अमिता सिंह, नीलम शर्मा, प्रवीन शर्मा व मंजू गुप्ता मौजूद रही।


ये रहे परिणाम
ताइक्वांडो के लड़कियों के अंडर-14 और 17 हरियाणा व अंडर-19 में बिहार विजेता रहा। कराटे के अंडर-14 और 17 में झारखंड और अंडर-19 में पश्चिम बंगाल और मणिपुर संयुक्त से ओवरऑल विजेता रहा। वुशू के अंडर-14 व 17 आयु वर्ग में हरियाणा और अंडर-19 में बिहार विजेता रहा। लड़कों के की ताइक्वांडों के तीनों आयु वर्ग में हरियाणा, कराटे के अंडर-14 और 19 आयु वर्ग में झारखंड व अंडर-17 में पंजाब विजेता रहा। वुशू के तीनों आयु वर्ग में हरियाणा विजेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed