फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Haryana farmers got land

Panipat News: हरियाणा के किसानों की मिली जमीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Haryana farmers got land
यूपी के किसानों को रिकॉर्ड दिखाने के लिए आज की मोहलत
विज्ञापन

अधिकारियों ने यमुना तटबंध के अंदर खोजकीपुर के खेतों में पहुंच की रिकार्ड की जांच
खोजकीपुर और यूपी के नांगल गांव के किसानों के बीच जमीन विवाद का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली। हरियाणा के खोजकीपुर गांव के किसानों की यमुना तटबंध के अंदर की जमीन पर हुए यूपी के बागपत के गांव नांगल के किसानों के बीच विवाद को सुलझाने के लिए रिकार्ड की जांच शुरू कर दी है। सोमवार को बापौली के नायब तहसीलदार कैलाश चंद्र, कानूनगो नरेश कुमार व पटवारी मुकेश कुमार जमीन का रिकार्ड लेकर खेतों में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने खोजकीपुर और यूपी के किसानों की मौजूदगी में ही रिकार्ड की जांच की गई। रिकार्ड की जांच करने के बाद नायब तहसीलदार कैलाश चंद्र ने बताया कि यह जमीन उनको खोजकीपुर गांव के किसानों की है।

हालांकि नायब तहसीलदार ने मौके पर मौजूद यूपी के किसानों से कहा कि वे अपना रिकार्ड दिखाएं ताकि उसका मिलान किया जा सके लेकिन यूपी के किसान कोई रिकार्ड नहीं दिखा सके। उसके बाद नायब तहसीलदार कैलाश चंद्र और सनौली खुर्द थाना पुलिस ने यूपी के किसानों को अपना रिकार्ड दिखाने का मंगलवार तक का समय दिया है। उनको कहा गया कि वे तब तक इस जमीन पर किसी भी फसल की कोई कटाई आदि नहीं करेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार को यूपी के कुछ किसानों ने खोजकीपुर के किसानों की जमीन में सरसों की कटाई कर ली। जिस पर शिकायत देने के बाद बापौली थाना पुलिस कुछ यूपी के किसानों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पूछताछ में यूपी के किसानों ने दावा किया था, वह जमीन उनकी है। उसके बाद बापौली थाना पुलिस ने यूपी के किसानों को छोड दिया था। हालांकि यूपी के किसान सोमवार को अब उस विवादित जमीन का रिकार्ड पेश नहीं कर पाए और अब पानीपत प्रशासन ने उनको मंगलवार तक का समय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed