फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Haryana CM Manohar Lal reaches Ambala, expresses concern over flood damage, will also visit Ambala

हरियाणा में बाढ़: अब तक 10 की मौत, परिजनों को चार लाख रुपये मुआवजे का एलान, सीएम ने किया हवाई सर्वेक्षण

Wed, 12 Jul 2023 05:04 PM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, अंबाला (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 12 Jul 2023 05:04 PM IST
सार

बारिश और नदियों के उफान से बिगड़े हालातों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल अंबाला पहुंचे हैं। सीएम मनोहर लाल ने चार जिलों में हुई बारिश से हुए नुकसान पर चिंता जताई। 

विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal reaches Ambala, expresses concern over flood damage, will also visit Ambala
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने बुधवार को गत दिनों राज्य में हुई भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए लगभग 4-5 जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद उन्होंने अंबाला में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की और जिले में बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की। वहीं, एयर फोर्स स्टेशन का जायजा लिया। इसके साथ ही अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। 

विज्ञापन


सीएम मनोहर लाल ने कहा कि आपदा में जिन लोगों के घर खराब हुए हैं उनके घर की मरम्मत के लिए जो भी प्रावधान होंगे उस हिसाब से सरकार मदद करेगी। सीएम ने कहा कि सबसे अधिक नुकसान अंबाला में हुआ है, वहीं साथ ही कहा कि कुरुक्षेत्र के गांवाें में भी अधिक नुकसान हुआ है। यमुनानगर, कैथल, पानीपत, पंचकूला में भी नुकसान है। अभी तक आपदा के कारण 10 लोगों की मौत हो चुकी है। जिन लोगों की मौत हुई उनके परिजनों को 4 लाख रुपये बतौर मुआवजा मिलेंगे। 
विज्ञापन


पशुओं को हुए नुकसान पर कहा कि पशुओं के मरने से भी किसानों को नुकसान हुआ है। इसके लिए उपायुक्तों को एसेस्मेंट के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम मनोहर लाल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि जहां भोजन की आवश्यकता है वहां भोजन की व्यवस्था कराई जा रही है, जहां पानी की आवश्यकता है वहां पानी के टेंकर की व्यवस्था कराई जा रही है। पशुओं के चारे के बारे में कहा कि जहां-जहां जिला स्तर पर व्यवस्था हो पाएगी वहां, जिले स्तर पर, नहीं तो दूसरे जिलों से भी चारा खरीद कर पहुंचाया जाएगा।


भोजन पहले पहुंचाने के लिए एयरफोर्स के माध्यम से भी आवश्यकता होगी तो पहुंचाया जाएगा। सीएम मनोहर लाल ने औसत से अधिक बारिश होने तथा हिमाचल, पंजाब से भी पानी आने के कारण प्रदेश में बाढ़ के हालात बन गए। कहीं-कहीं तो वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया है। बारिश से 7 जिले अंबाला, पचंकूला, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पानीपत और कैथल अधिक प्रभावित हुए हैं। राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

पानीपत रिफाइनरी और संगठनों को राहत कार्य की अपील की
पानीपत में रिफाइनरी के रजत जयंती समारोह पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल और केंद्रीय राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान सीएम मनोहर लाल ने कहा कि बाढ़ से चार जिलों में काफी नुकसान हुआ है। 239 गांव प्रभावित हुए हैं। पानीपत रिफाइनरी के बाद पानीपत, करनाल, यमुनानगर और अंबाला का सर्वे करेंगे। मुख्यमंत्री ने पानीपत रिफाइनरी और संगठनों को राहत कार्य की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed