फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Haryana BJP in charge and former CM Biplab Deb car crashed in Panipat

Panipat: हरियाणा BJP प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व CM बिप्लब देव की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे

Mon, 20 Feb 2023 05:01 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 20 Feb 2023 05:01 PM IST
सार

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद बिपलब देव बाल बाल बचे। पानीपत में जीटी रोड़ पर दुर्घटना की शिकार हुई, उनकी गाड़ी। सड़क मार्ग के द्वारा दिल्ली से चंडीगढ़ जा रहे थे।

विज्ञापन
Haryana BJP in charge and former CM Biplab Deb car crashed in Panipat
त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले की गाड़ी सड़क पर खड़ी गाड़ी में टकराई - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में दिल्ली से चंडीगढ़ जा रहे त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब की गाड़ी पानीपत में जीटी रोड पर खड़ी एक गाड़ी से टकरा कर श्रतिग्रस्त हो गई। हादसे में पूर्व सीएम बाल-बाल बच गए, लेकिन उनका एक इंस्पेक्टर घायल हो गया।

विज्ञापन


दरअसल जिस गाड़ी से टकराई वह गाड़ी पंक्चर होने की वजह से रोड पर खड़ी थी। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब की तेज रफ्तार गाड़ी उससे टकरा गई। हादसे के बाद पूर्व सीएम पानीपत भाजपा की जिलाध्यक्ष अर्जना गुप्ता के कार्यालय पहुंचे, करीब 20 मिनट रुकने के बाद फिर चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन



त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देब ने कहा कि हादसे में उनके त्रिपुरा पुलिस के इंस्पेक्टर मिथुन को चोटें आई है, बाकि सब सुरक्षित हैं, लेकिन हादसा भयानक हुआ। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा पर कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने यात्रा की, इसलिए वह सिर्फ यात्रा का गुणगान कर रहे हैं, भाजपा ने काम किया, इसलिए पार्टी नहीं जनता बोल रही है। कांग्रेस ने अभी यात्रा की है, जबकि हम यात्रा कर चुके हैं, जिसका रिजल्ट आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




यात्रा करने वाले यात्रा करते रह जाएंगे और काम करने वाले काम करते रहेंगे। भाजपा पार्टी काम करती है। प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती। भारतीय जनता पार्टी ने काम किया है, चाहे कोविड काल हो, जीडीपी हो, रोजगार हो, सबकुछ मिलाकर पार्टी के काम से जनता खुश है, हर दिशा में मोदी सरकार ने काम किया है। आज पूरे विश्व में भारत को विशेष स्थान मिला है।

बीबीसी दफ्तर पर सर्वे पर भी दिया बयान
राजनीति में एक दूसरे पर आरोप लगाना, बातचीत करना, ये सब होता रहता है। वर्तमान में जो हमारा विपक्ष है, वह विरोध करने के लिए विरोध करता है। भाजपा ने विपक्ष में रहकर कभी इस प्रकार का विरोध नहीं किया है। इंद्रिरा गांधी ने जब पाकिस्तान के साथ विरोध किया था, तब भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने हाउस में इंदिरा को दुर्गा की उपाधि दी थी।


सर्जिकल स्ट्राइक का प्रमाण ढूंढती है कांग्रेस, जो दुर्भाग्य है
उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि सर्जिकल स्ट्राइक करने पर भी कांग्रेस पार्टी प्रमाण ढूंढती है। भाजपा और कांग्रेस में काफी अंतर है। भाजपा विपक्ष में रहकर आवाज उठाना भी जानती है और सत्ता में रहकर सरकार चलाना भी जानती है। इनको विपक्ष में रहकर आवाज उठानी नहीं आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed