फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Haryana: All India Customer Panchayat in Panipat, RSS chief will participate

Haryana: पानीपत में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का आगाज आज, RSS प्रमुख समेत केंद्रीय मंत्री करेंगे शिरकत

Sat, 09 Sep 2023 12:32 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 09 Sep 2023 12:32 AM IST
सार

50 वर्ष पूरे होने पर आरएसएस की ओर से आयोजन किया जा रहा है। देशभर में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। मोहन भागवत के अलावा अश्वनी कुमार चौबे और एस मुरुगन भी शिरकत करेंगे। आयोजन में 1200 पदाधिकारी सम्मिलित होंगे। ग्राहक जागरूकता के लिए नए प्रस्ताव लाए जा सकते हैं।

विज्ञापन
Haryana: All India Customer Panchayat in Panipat, RSS chief will participate
सेवा साधना केंद्र पट्टीकल्याणा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के 50 वर्ष पूरे होने पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से देशभर में ग्राहक जागरण के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसकी पठकथा पानीपत में नौ और 10 सितंबर को लिखी जाएगी, जिसमें आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, केंद्रीय उपभोक्ता राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे और सूचना प्रसारण राज्य मंत्री एस मुरुगन विशेष रूप से शिरकत करेंगे।

विज्ञापन


दरअसल, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत पहले दिल्ली में होनी थी, लेकिन जी-20 सम्मेलन के चलते इसे पानीपत में समालखा के पट्टीकल्याणा गांव स्थित सेवा साधना केंद्र में तय किया गया है। इसमें देशभर से करीब 1200 पदाधिकारी और सदस्य हिस्सा लेंगे। स्वर्ण जयंती वर्ष का उद्घाटन समारोह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के मार्गदर्शन में होगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम के प्रचार प्रमुख सर्वेश मिश्र ने बताया कि शनिवार नौ सितंबर को प्रातः 10:30 बजे पंचायत शुरू की जाएगी। ग्राहक आंदोलन के विभिन्न आयामों पर चर्चा की जाएगी और आवश्यकता अनुसार नए प्रस्ताव लाए जाएंगे। इसमें रुबिका लियाकत और अटल बिहारी बाजपेई विश्वविद्यालय, बिलासपुर के कुलपति एवं प्रसिद्ध अर्थशास्त्री प्रोफेसर एडीएन बाजपेई सुमंगलम अपने विचार रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदित हो कि सरसंघचालक मोहन भागवत का शुक्रवार देर शाम तक ही केंद्र में आने का कार्यक्रम था, लेकिन अब वे शनिवार सुबह केंद्र में पहुंचेंगे, जबकि पंचायत के तमाम पदाधिकारी पहुंच गए हैं, जो ग्राहक जागरण के बाद 38 प्रांतों में इनके संदेश को लेकर पहुंचेंगे।

संघ का दूसरा बड़ा कार्यक्रम
राष्ट्रीय स्वयं संघ का सेवा साधना केंद्र पट्टीकल्याणा में राष्ट्र स्तर का यह दूसरा बड़ा कार्यक्रम है। इससे पहले अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक मार्च में हुई थी। इसमें सरसंघचालक मोहन भागवत रहे थे। इसमें संघ ने कई बड़े फैसले लिए थे। ग्राहक पंचायत में भी कई फैसले या प्रस्ताव लाए जा सकते हैं।


उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम और भारतीय ग्राहक दिन पंचायत की देन
देश में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 बनवाने का श्रेय ग्राहक पंचायत को ही जाता है। इसको लेकर निजी विधेयक के रूप में जनसंघ के सांसद रामभाऊ म्हालंगी ने संसद में प्रस्ताव रखवाया था। इसके अतिरिक्त वर्ष 1995 में विज्ञान भवन में अपने रजत जयंती वर्ष समारोह के दौरान तत्कालीन उपभोक्ता मंत्री वी शांताकुमार से आग्रह कर 24 दिसंबर को भारतीय ग्राहक दिन घोषित कराया था। देश में तब से प्रतिवर्ष 24 दिसंबर को भारतीय ग्राहक दिन मनाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed