फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Harvested slow due to storm

आंधी से कटाई पड़ी धीमी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Harvested slow due to storm
पानीपत। दिनभर चली धूल भरी हवा एवं आंधी चलते बृहस्पतिवार को फसल कटाई का काम धीमा हो गया। आंधी चलने के कारण खेतों में कंबाइन नहीं चल सकीं। किसानों ने बताया कि तेज हवाएं चलने के दौरान कटाई न तो मशीन से हो पाती है न ही मजदूरों से। तेज हवा के दौरान कंबाइन मशीन पलटने का डर बना रहता है। किसानों ने बताया कि इसी तरह तेज हवाएं चलती रहीं तो फसल कटाई आगे भी नहीं हो पाएगी। मशीन से फसल कटाई के समय फाने उड़ने लगते हैं।
विज्ञापन

मुरथल लिंकेज से रिजेक्ट हो रहा गेहूं, अडानी गोदाम में नहीं है मजबूर
समालखा मंडी में फसल की खरीद बाद मुरथल लिंकेज भेजी जा रही है, जहां से फसल रिजेक्ट हो रही है, जिससे किसान परेशान हैं। इसका कारण बताया गया है कि उसने धूल-मिट्टी अधिक है। उधर, बापौली, मतलौडा और इसराना की फसल खरीद के बार इसराना स्थित अडाली के गोदाम भेजी जा रही है, जहां पर ट्रकों की लाइन लगी है। रोज सिर्फ 40 ट्रक ही गेहूं उतर पा रहा है क्योंकि श्रमिकों की कमी है। इसकी वजह से उठान धीमा हो गया है। जिला आढ़ती प्रधान धर्मवीर मलिक ने बताया कि इस बार सरकार की नीति समझ नहीं आ रही है।
विज्ञापन

पानीपत मंडी की फसल वेयरहाउस से हो रही वापस
पानीपत मंडी की फसल को वेयरहाउस में जाकर वापस भेज दी जा रही है। आढ़ती दिनेश और श्रवण का कहना है कि अनाज मंडी में गेहूं खरीद के दौरान साफ फसल ही खरीद हो रही है वहीं आगे सरकारी एजेंसी उठान के दौरान लेकर जा रही है। इसके बाद वेयरहाउस पहुंचकर ही फसल में कमी मिल रही है। इससे आढ़तियों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आढ़ती प्रधान का आरोप: अनाज मंडी में कुछ महिला मजदूर चोरी कर रही फसल
आढ़ती प्रधान धर्मवीर मलिक का आरोप है कि रोज सुबह चार बजे कुछ महिला मजदूर अनाज मंडी में गेहूं चोरी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि आढ़तियों ने एसपी से निगरानी रखवाने के लिए गुहार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed