फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Gurjar community needs to get organized: Bachchan Singh

गुर्जर समाज को संगठित होने की जरूरत : बच्चन सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
Gurjar community needs to get organized: Bachchan Singh
पानीपत। प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बच्चन सिंह आर्य ने कहा कि गुर्जर समाज किसी एक या दो विधानसभा या जिलों में नहीं बल्कि प्रदेश की 26 विधानसभाओं में मजबूत हैं। वे यहां हार-जीत का फैसला करने का दंभ रखते हैं। इसके लिए हमें संगठित होना होगा और अपने भगवान देवनारायण को अपनाकर आगे बढ़ना होगा। भगवान देवनारायण श्रीकृष्ण भगवान की तरह अवतरित हैं।
विज्ञापन


उन्होंने ये बातें रविवार को उझा रोड स्थित गुर्जर भवन में श्री देवनारायण भगवान की 1112वीं स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कही। यह आयोजन अखिल भारतीय गुर्जर महासभा पानीपत द्वारा आयोजित किया गया था। मुख्यातिथि पूर्व मंत्री बच्चन सिंह आर्य ने भगवान श्री देवनारायण भगवान की पूजा अर्चना की और उनकी फोटो पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि हमें श्री देवनारायण भगवान को अपनाना होगा और अपने मकान और कार्यालयों में इनकी फोटो लगाकर पूजा करनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के भीलवाड़ा आसिद क्षेत्र के मालाशाह डंगरी में पिछले दिनों आयोजित कार्यक्रम में देवनारायण भगवान को गुर्जरों का देवता बताया था। उन्होंने कहा कि वे यहां राजनेता नहीं बल्कि एक सामाजिक व्यक्ति के रूप में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनके इस तरफ कार्यक्रमों में आने पर समालखा व अन्य हल्कों में विधानसभा चुनाव की तैयारी की सोचने लग जाते हैं। उन्होंने मंच से घोषणा की कि वे अपने जीवन में कभी भी सफीदों विधानसभा के अलावा किसी अन्य सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे। वे आर्य समाजी हैं और आर्य समाज के नियम व शर्तों को मानते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज के लोग एकजुट होकर आगे आएं। वे संगठित होंगे तो भगवान देवनाराण की जयंती पर सरकार खुद आयोजन करेगी। पिछले सालों से प्रदेश सरकार हर समाज के महापुरुषों की जयंती सरकारी स्तर पर मना रही है। गुर्जर समाज भी इसके लिए आगे आएं। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के 2024 के विधानसभा चुनाव में 70 पार का नारा देने के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि इस नारा देने से कुछ नहीं होता। यह फैसला जनता का होता है। इस मौके पर राजकुमार छौक्कर, सरपंच जगबीर छौक्कर, जयपाल छौक्कर, राज सिंह सुताना, जिले सिंह, सुरेंद्र खैरी, रोशनलाल छौक्कर, डॉ. विनोद, जयसिंह, पीतांबर व रामचंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed