{"_id":"613fb3ee8ebc3e848778902a","slug":"gujarat-liked-haryana-s-sports-model-panipat-news-knl83117088","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात को भाया हरियाणा का खेल मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात को भाया हरियाणा का खेल मॉडल
विज्ञापन
पानीपत। शिवाजी स्टेडियम पानीपत।
- फोटो : Panipat
पानीपत। खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों की सफलता से मिले पदकों की वजह जानने के लिए गुजरात की टीम मंगलवार को पानीपत पहुंचेगी। हरियाणा का खेल मॉडल जानने के लिए वह सबसे पहले शिवाजी स्टेडियम में टीम सर्वे करेगी। ओलंपिक और पैरालंपिक में भी हरियाणा के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को देखने के बाद यह टीम पिछले कुछ दिनों से हरियाणा के विभिन्न जिले में जाकर सर्वे कर रही है। हर जिले में जाकर खेलो को बेहतर करने की दिशा में टीम जानकारी जुटा रही है। खिलाड़ियों और उनके कोच की कार्यप्रणाली, अभ्यास आदि को भी देख रही है।
नीरज के स्वर्ण को ध्यान में रखकर किया जाएगा विशेष सर्वे
ओलंपिक में भारत के इकलौते स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने भी पानीपत के शिवाजी स्टेडियम से ही खेल की शुरुआत की थी। इसे लेकर गुजरात की टीम शिवाजी स्टेडियम में खेल के मैदान को देखेगी। साथ ही उनके कोच से अभ्यास कराने के बारे में जानकारी लेगी। सूत्रों के अनुसार, गुजरात से आने वाली विशेष टीम का सबसे ज्यादा फोकस नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक पर रहेगा। स्टेडियम में जेवलिन व एथलेटिक्स कोच से सर्वे के दौरान टीम जानकारी जुटाएगी।
पिछले दो वर्षों से कोई टीम नहीं आई थी सर्वे करने
पिछले दो वर्षों से जिले में कोई भी टीम सर्वे करने के लिए नहीं आई थी। गुजरात की टीम पहली टीम होगी, जो दो साल के बाद यह सर्वे करेगी। कोरोना महामारी के कारण पिछले दो वर्षों से खेल प्रतियोगिताएं भी नहीं करवाई जा रही थी जिससे अन्य राज्य ने भी हरियाणा में सर्वे नहीं किया था।
विज्ञापन
सुबह 10:30 बजे से शुरू करेंगे स्टेडियम का सर्वे
गुजरात से आई टीम सुबह ही पानीपत पहुंच जाएगी, जिसके बाद सुबह 10:30 बजे से स्टेडियम का सर्वे करना शुरू कर दिया जाएगा। यह टीम विशेष तौर पर शिवाजी स्टेडियम के मैदान और स्टेडियम में नए उपकरण को देखेगी। टीम कोच से भी बात करेगी कि किस तरह से वह अपने वहां पर खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देते हैं। सर्वे के दौरान नए स्टेडियम का भी दौरा कराया जाएगा ताकि उनको जिले का सिंथेटिक ट्रैक व मल्टीपरपज हॉल दिखाया जा सकें।
गुजरात की टीम हरियाणा के विभिन्न जिले में जाकर सर्वे कर रही है। पानीपत के नीरज चोपड़ा को ओलंपिक में मिले स्वर्ण पदक को देखते हुए पानीपत के स्टेडियम से टीम सर्वे शुरू करेगी। ग्राउंड व उपकरण देखने के साथ टीम कोच से भी बात करेगी। - राज यादव,जिला एवं युवा खेल अधिकारी