फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Guest teachers submitted memorandum for regularization

Panipat News: अतिथि अध्यापकों ने नियमित करने के लिए सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
Guest teachers submitted memorandum for regularization
इसराना। हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ के प्रदेश सचिव राजेश कुमार शास्त्री व जिला प्रधान विनोद कुमार शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में अतिथि अध्यापकों को नियमित करने की मांग को लेकर सीएम के नाम विधायक बलबीर वाल्मीकि को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव राजेश शास्त्री ने कहा कि प्रदेश के 14 हजार अतिथि अध्यापकों को नियमित करने की मांग को लेकर सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में पक्ष और विपक्ष के सभी विधायकों को रविवार को ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2014 के चुनावी घोषणा पत्र में वायदा किया था कि सरकार बनते ही पहली कलम से सभी 15 हजार गेस्ट टीचरों को नियमित किया जाएगा, लेकिन नौ वर्ष का समय बीत जाने के बाद आज भी अतिथि अध्यापकों को नियमित नहीं किया गया। जिला प्रधान विनोद कुमार ने कहा कि 2019 में सरकार ने अतिथि अध्यापकों के 58 वर्ष तक की सेवा सुरक्षा का नाम देकर एक सजा देने का एक्ट बनाया है। एक्ट के अनुसार हर छह महीने में तीन से चार प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी होती थी। वह भी सरकार ने लेक्चरर की बंद कर दी है और आने वाले समय में टीजीटी और जेबीटी गेस्ट टीचरों की वेतन बढ़ोतरी भी बंद हो जाएगी। 23500 अतिथि अध्यापकों में से 14 हजार रह गए हैं। सरकार का उनकी तरफ कोई ध्यान नही है। विधायक बलबीर वाल्मीकि ने कहा कि अतिथि अध्यापकों को नियमित कराने की मांग को सरकार के सामने रखा जाएगा। वह आगामी सत्र में उनकी मांग को प्रमुखता के साथ उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed