फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   GT road will be widened to get rid of jam

जाम से मुक्ति के लिए जीटी रोड होगा चौड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
GT road will be widened to get rid of jam
गाड़ी चलाते उपायुक्त सुशील सारवान, आगे बैठे सांसद संजय भाटिया और पीछे बैठे शहरी विधायक प्रमोद वि? - फोटो : Panipat
पानीपत। शहरवासियों के लिए खुशखबरी है। जीटी रोड का चौड़ीकरण होने जा रहा है। इससे उम्मीद है शहर वासियों को जाम से मुक्ति मिलेगी। शहर के अंदर दो लेन की जीटी रोड को अब फोन लेन किया जाएगा। इसकी शुरुआत सोमवार से सर्वे के साथ हुई। शहर को जाम मुक्त करवाने के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही सांसद एवं विधायक जीटी रोड के सर्वे में पहुंचे। सांसद, विधायक और उपायुक्त ने अपने सामने जीटी रोड की पैमाइश और निशानदेही कराई। इससे पहले लघु सचिवालय में बैठक कर पूरी योजना पर विचार-विमर्श भी किया गया।
विज्ञापन

सर्वे में आया कि जीटी रोड के साथ लगी ग्रिल को पीछे किया जाएगा। रोड की अंदर वाली लेन को भी जीटी रोड में शामिल किया जाएगा। निगम के नाले को भी रोड में लिया जाएगा। दुकानों के सामने से नाला बनाया जाएगा। जिसे जीटी रोड में शामिल किया जाएगा। इसके साथ थ्री व्हीलर व ऑटो वालों के लिए अलग से लेन बनाई जाएगी। दिल्ली से आने वालों के लिए गोहाना रोड से पहले जोध सचियार गुरुद्वारे के सामने यू-टर्न बनाया जाएगा। इसके बाद फ्लाईओवर के दोनों तरफ कट खुलावाए जाएंगे।
विज्ञापन

जीटी रोड पर 25 से 35 फीट तक जगह निकाली जाएगी
फ्लाईओवर के नीचे ग्रिल को हटाकर पिलर तक ले जाएंगे। इससे 10 फीट की जगह मिलेगी। जीटी रोड के दूसरी तरफ बने नाले को भी रोड में शामिल किया जाएगा। इससे पांच फीट तक की जगह बचेगा। इसकी जगह दुकानों के सामने से दूसरा नाला बनाया जाएगा। जीटी रोड के साथ लगती सर्विस लेन को भी रोड में शामिल किया जाएगा। इससे करीब 15 फीट तक की जगह बचेगी। इस तहर से जीटी रोड पर 25 से 35 फीट तक की जगह निकाली जाएगी। हालांकि जीटी रोड कितना चौड़ा होगा, इसपर अंतिम मोहर जियोग्राफिकल सर्वे के बाद लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे पहले शहरी विधायक के कार्यालय के सामने हुई निशानदेही
जीटी रोड को चौड़ा करने के लिए सबसे पहले शहरी विधायक प्रमोद विज के जीटी रोड स्थित कार्यालय के आगे निशानदेही करवाई गई। इसके बाद गोहाना रोड से आगे जीटी रोड पर ही निशानदेही की गई। सांसद संजय भाटिया ने अपने हाथों से पैमाइश कर निशान लगवाया। सांसद संजय भाटिया ने बताया कि जीटी रोड को चौड़ा करने का काम शुरू किया जा रहा है।
शहर को जाम मुक्त की पहल की शुरू
शहर को जाम मुक्त करने की पहल की शुरुआत कर दी गई है। सांसद समेत उपायुक्त एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों समेत जीटी रोड का निरीक्षण किया गया है। दो लेन को चार लेन करने का अनुमान है। हालांकि सड़क कई जगह तंग है, ऐसे में परेशानी आ सकती है। ऐसे में निशानदेही एवं पैमाइश भी खुद की है। इससे दिक्कतों का समझा जा सके। -प्रमोद विज, शहरी विधायक, पानीपत।

सांसद विधायक को बैठाकर उपायुक्त ने चलाई कार
सर्वे के दौरान उपायुक्त सुशील सारवान ने सांसद और विधायक को कार में बैठने के बाद खुद कार चलाई। सांसद और विधायक को लेकर पैमाइश और निशानदेही कराई। इस मौके पर एसडीएम धीरज चहल, सीटीएम रविंद्र मलिक, सचिव आरटीए सुशील कुमार, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की कार्यकारी अधिकारी अनुपमा मलिक, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता जतिन खन्ना, निगम के कार्यकारी अभियंता नवीन कुमार और प्रदीप कुमार सहित एनएचएआई, एलएनटी समेत अन्य एजेंसियां शामिल रहीं।

जीटी रोड पर निशानदेही करवाने के लिए चिह्न लगाते हुए सांसद संजय भाटिया, साथ खड़े शहरी विधायक और उप?

जीटी रोड पर निशानदेही करवाने के लिए चिह्न लगाते हुए सांसद संजय भाटिया, साथ खड़े शहरी विधायक और उप?- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed