फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   GT Road blocked by two and a half hours Kanvdion

कांवड़ियों ने किया ढाई घंटे जीटी रोड जाम

Sat, 19 Jul 2014 12:34 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, पानीपत
अमर उजाला/ब्यूरो, पानीपत Updated Sat, 19 Jul 2014 12:34 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड पर सिवाह गांव के सामने एक कांवड़िए के सड़क हादसे में घायल होने पर सुरक्षा इंतजाम से गुस्साए कांवड़ियों ने जीटी रोड की दोनों लेनों पर करीब ढाई घंटे तक जाम लगाए रखा और एक पुलिसकर्मी को जबरन बीच में बैठाकर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


कांवड़ियों का आरोप था कि यहां पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर नहीं थे और उनका कांवड़ियों के साथ बर्ताव भी उचित नहीं था। एसपी और थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंच काफी मशक्कत के बाद गुस्साए कांवड़ियों को शांत कराया। इस दौरान जीटी रोड के दोनों तरफ सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। थाना पुलिस ने इसमें वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मामला शुक्रवार तड़के करीब साढ़े चार बजे का है। जीटी रोड पर सिवाह गांव के सामने एक अज्ञात वाहन ने राजस्थान के कांवड़िए को टक्कर मार दी। इसमें कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कांवड़ियों ने एकजुट होकर पुलिस की अनदेखी पर रोष व्यक्त किया और जीटी रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने कांवड़ियों को समझाकर शांत किया। बताया जा रहा है कि इसी दौरान दो पुलिसकर्मी वहां पर पहुंचे और कांवड़ियों से बहस करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कांवड़िए भड़क गए और जीटी रोड पर पहुंच गए। कांवड़ियों ने जीटी रोड की दोनों लेनों पर जाम लगा दिया। कांवड़ियों ने उनमें से एक पुलिसकर्मी को भी बीच सड़क पर बैठा लिया और हंगामा खड़ा कर दिया। स्थानीय लोगोें ने पुलिसकर्मी को वहां से निकलवा दिया। इसकी सूचना मिलने पर थाना चांदनी बाग प्रभारी ऋषिकांत शर्मा और चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और कांवड़ियों को शांत करने का प्रयास किया। कांवड़िए ने पुलिसकर्मियों पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने और उल्टे कांवड़ियों के साथ बुरा बर्ताव करने का आरोप लगाया। मामला शांत न होने पर एसपी बी. सतीश बालन मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद कांवड़ियों को शांत कराया।

जीटी रोड से पुलिस करीब ढाई घंटे बाद जाम को खुलवाने में सफल हुई। इस दोनों दिल्ली और चंडीगढ़ दोनों लेन पर सैकड़ों वाहन फंस गए और पूरी लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने जाम खुलने के बाद काफी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारु किया। पुलिस ने इस दौरान यातायात को डायवर्ट भी करने का प्रयास किया, लेकिन अपेक्षाकृत सफलता नहीं मिल सकी।

जिला पुलिस ने कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर लंबे समय चल रही प्लानिंग की शुक्रवार सुबह ही पोल खुल गई। जीटी रोड पर वाहन चालक कांवड़िए को टक्कर मारकर आसानी से भाग निकला और पुलिस इस बीच सोती रही। कांवड़ियों के काफी देर हंगामा काटने के बाद दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन उनका कांवड़ियों के साथ बर्ताव अच्छा नहीं रहा। पुलिसकर्मियों के चलते ही मामला भड़क उठा। बताया जा रहा है कि यहां पर पीसीआर भी नहीं थी और दोनों पुलिसकर्मियों के पास एक निजी वाहन था।

जीटी रोड सिवाह में कांवड़ियों के शांत होने के बाद शिविर लगाने वाली शिव कांवड़ वेलफेयर के सदस्य भड़क गए और वे लघु सचिवालय में डीसी से मिले। उन्होंने पुलिस पर शिविर को हटाने का आरोप लगाया। प्रधान राजबीर शर्मा समेत बाकी लोगों ने बताया कि वे यहां पर कांवड़ियों के लिए कई सालों से शिविर लगा रहे हैं और उनका शिविर जीटी रोड से गांव की तरफ है। शिविर में आने के बाद कांवड़ियों को जीटी रोड की तरफ आना-जाना नहीं पड़ता। पुलिस यहां से अब शिविर को हटवाने का दबाव डाल रही है। वे कांवड़ियों की सेवा करना चाहते हैं और शिविर को यहां से हटने नहीं देंगे। इस मौके पर प्रदीप, सेवा सिंह, बलबीर, सुरेश, नरेश पाल और चंद्रपाल मौजूद रहे।


जीटी रोड सिवाह में सड़क हादसे में एक कांवड़िए के घायल होने पर कुछ लोगों ने जाम लगा दिया था। एसपी और वे सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे और उनको शांत कर दिया था। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ऋषिकांत शर्मा, प्रभारी थाना चांदनी बाग पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed