फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Great start of two day zonal football competition

Panipat News: दो दिवसीय जोनल फुटबॉल प्रतियोगिता का शानदार आगाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 07:06 AM IST
विज्ञापन
Great start of two day zonal football competition
पानीपत। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में डीएवी नेशनल खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत जोनल स्तरीय दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का बुधवार को शानदार आगाज हुआ। खिलाड़ियों ने पहले दिन ही जीत को लेकर जमकर पसीना बहाया। इसमें 25 टीमों के लगभग एक हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने बुधवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। डीएवी गन्नौर के प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इसमें गुरुग्राम, कैथल, हिसार, फरीदाबाद, पंचकूला, जींद, भिवानी,
विज्ञापन

अंबाला, फतेहाबाद, सोनीपत व करनाल के स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। पहले और दूसरे राउंड का क्वार्टर फाइनल मैच संपन्न हुआ। प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। खेलों से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। खेलों से हमारे अंदर आगे बढ़ाने की भावना जागृत होती है। उन्होंने कहा कि यदि कभी हार का सामना करना पड़े तो भी हमें हार नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

माननी है, क्योंकि एक चींटी भी बार-बार गिरकर अपनी मंजिल प्राप्त करती है। हिम्मत के साथ आगे बढ़कर जीवन लक्ष्य प्राप्त करना हमारा उद्देश्य होना चाहिए। प्रतियोगिता का वीरवार को समापन होगा। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed