फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Grandfather raped in Panipat, Minor granddaughter became three months pregnant

पानीपत में दादा ने किया दुष्कर्म: तीन माह की गर्भवती हुई रिश्ते में लगने वाली नाबालिक पोती, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 26 Dec 2024 11:00 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 26 Dec 2024 11:00 AM IST
सार

किशोरी भी दादा राजेश पर विश्वास कर उसके साथ पानीपत आ गई। उसने लगभग एक सप्ताह किशोरी को अपने पास रखा। अब किशोरी की तबीयत खराब रहने लगी थी।

विज्ञापन
Grandfather raped in Panipat, Minor granddaughter became three months pregnant
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत में किला पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलोनी में रिश्ते में लगने वाले दादा ने 14 साल की किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी दादा किशोरी को अपने कमरे पर तांत्रिक विद्या के लिए लेकर आया था। अब किशोरी तीन माह की गर्भवती हुई तो उसने इस बारे में अपने मां को बताया। मां ने इसकी शिकायत किला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में आरोपी पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुराना औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी 14 साल की किशोरी पिछले लगभग छह माह से बीमार रहती थी। उसके दादा का चचेरा भाई राजेश पानीपत में कलंदर पीर क्षेत्र के किराये के कमरे पर रहता है। अक्तूबर के पहले सप्ताह में राजेश किशोरी के घर गया था। यहां आकर राजेश ने कहा कि किशोरी पर प्रेम का साया है। इसलिए वह बीमार रहती है। वह तांत्रिक विद्या का ज्ञाता है। वह उसे ठीक कर देगा।
विज्ञापन


इसके लिए वह उसे अपने साथ पानीपत में अपने किराए के कमरे पर लेकर जाएगा और इसका इलाज करेगा। किशोरी भी दादा राजेश पर विश्वास कर उसके साथ पानीपत आ गई। उसने लगभग एक सप्ताह किशोरी को अपने पास रखा। अब किशोरी की तबीयत खराब रहने लगी थी। उसकी मां उसे निजी अस्पताल में डॉक्टर के पास लेकर गई। डॉक्टर ने किशोरी को कमजोर बताते हुए उसे दवा दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तीन दिन पहले जब उसको मासिक धर्म नहीं हुए तो उसकी मां को अनहोनी का शक हुआ। उसने किट से जांच की तो वह गर्भवती मिली। मां ने बेटी से इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि उसका दादा राजेश जब उसे अपने साथ लेकर गया था तब उसके साथ कई बार उसने दुष्कर्म किया। जब वह विरोध करती तो वह कहता कि वह ऐसे ही ठीक होगी। अगर वह ऐसा करने से रोकेगी तो उसके पिता पर तांत्रित विद्या कर देगा। उसकी बातों से वह डर गई थी। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस के दी गई। पुलिस ने किशोरी की जिला नागरिक अस्पताल में जांच कराई तो वह लगभग तीन माह की गर्भवती मिली।


आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड
आरोपी राजेश का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वह कई बार जेल जा चुका है। वह अविवाहित है और अपने कमरे पर तांत्रिक विद्या करता है। पुलिस उससे गहनता से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed