{"_id":"6ada0ddd39fec086d20ad47e","slug":"grand-celebration-of-lord-mahavirs-last-words-uttaradhyayan-sutra-from-28th-panipat-news-c-244-1-pnp1001-166438-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: भगवान महावीर की अंतिम वाणी उत्तराध्ययन सूत्र का भव्य आयोजन 28 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: भगवान महावीर की अंतिम वाणी उत्तराध्ययन सूत्र का भव्य आयोजन 28 से
विज्ञापन
-अग्रवाल मंडी जैन स्थानक समेत जिलेभर में गूंजेंगे संत मनोज मुनि के प्रवचन
-मूल पाठ के श्रवण से मिलेगी आत्मकल्याण की प्रेरणा
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। भगवान महावीर स्वामी के निर्वाणोत्सव व दीपावली पर उनकी अंतिम देशना माने जाने वाले पवित्र आगम उत्तराध्ययन सूत्र के मूल पाठ का आयोजन 28 अक्तूबर को किया जाएगा। यह मूल पाठ से 10 नवंबर तक चलेंगे। अग्रवाल मंडी जैन स्थानक में चातुर्मासार्थ विराजमान गुरु मनोज मुनि महाराज और विशाल मुनि महाराज आदि ठाणा-6 का सान्निध्य मिलेगी। इसमें संत अपने मुखारविंद से सूत्र का वाचन करेंगे।
एसएस जैन कॉन्फ्रेंस नई दिल्ली के राष्ट्रीय चेयरमैन विजय जैन ने जिले के सभी श्रद्धालुओं से इनका लाभ उठाने की अपील की है। इस आध्यात्मिक आयोजन को लेकर जैन समाज में विशेष उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर जगदीश जैन, सुभाष जैन, सतपाल जैन, विजय जैन, तिलक जैन, अशोक जैन, राजेंद्र जैन, सुलेख जैन व नवीन जैन उपस्थित रहे।