फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Grain rotting in sacks on the road

Panipat News: सड़क पर बोरों में सड़ रहा अनाज

Wed, 03 Jan 2024 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 03 Jan 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Grain rotting in sacks on the road
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। वार्ड नबंर 23 के पुराना औद्योगिक क्षेत्र में राशन डिपो संचालक की मनमानी सामने आई है। सरकार की ओर से गरीबों को दिया जाने वाला राशन खुलेआम बोरों में सड़ रहा है। कार्ड धारकों ने मंगलवार को राशन की दुकान पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। मौके पार्षद ने भी डिपो संचालक के गलत व्यवहार और अनियमितताओं की हामी भरी।
उन्होंने कहा कि पहले भी उनके पास डिपो संचालक की शिकायतें आती रही हैं। यहां अनाज गरीबों को मिलने की बजाए सड़कों पर सड़ा मिलता है। ये सब अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा है। ऐसे अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए और डिपो होल्डर का डिपो बंद करवाकर इसी सप्लाई दूसरे डिपो होल्डर को देनी चाहिए।
विज्ञापन

वार्ड 23 के पुराना औद्योगिक क्षेत्र निवासी उर्मिला, पूनम, ननकपाल, अंकित आदि ने बताया कि राशन डिपो संचालक सभी से बदतमीजी से बात करता है। वह महिलाओं से भी बदतमीजी करता है। उनका अंगूठा तो लगवा लिया जाता है लेकिन उन्हें राशन नहीं दिया जाता। कभी घर के किसी सदस्य को बुलाने की मांग करता है तो कभी किसी को।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार उनके नाम का राशन तो भेजती है लेकिन वह राशन उन्हें मिल नहीं पाता। उन्होंने डिपो पर राशन की धांधली करने तक के आरोप डिपो होल्डर पर लगाए हैं। लोगों ने कहा कि उन्हें तो राशन मिल नहीं पता। नतीजन ये राशन बोरों में पड़ा-पड़ा खराब हो जाता है, जिसे बाहर फेंक दिया जाता है।
अधिकारियों की मिलीभगत : अश्वनी धींगड़ा
वार्ड नंबर 23 के पार्षद अश्वनी धींगड़ा ने आरोप लगाते हुए कहा कि हे सब अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा है। गरीबों को राशन मिलने की बजाए ये बोरों में सड़ रहा है। लोगों से बदतमीजी से बात की जाती है। ऐसे अधिकारियों और डिपो होल्डर के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। पूरे मामले की रिपोर्ट सरकार और उच्च अधिकारियों को दी जाएगी।
चार साल पहले का है राशन : कन्हैया कुमार
डिपो होल्डर एसोसिएशन के प्रधान कन्हैया कुमार का कहना है कि केंद्र सरकार ने चार साल पहले प्रवासियों के लिए चना भेजा था। जो आज तक डिपो होल्डरों के पास रख है। इसका रिकॉर्ड अधिकारियों से लेकर सरकार के पास भी है। ये चना आज तक वापस नहीं लिया गया। दूसरी ओर 15 जनवरी तक डिपो होल्डरों की हड़ताल भी है। इसलिए राशन नहीं दिया जा रहा गै।

मामला गंभीर है। अगर ऐसा है तो इसकी गहनता से जांच करवाई जाएगी। अगर आरोप सही साबित हुए तो डिपो होल्डर के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। आदित्य कौशिक, डीएफएससी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed