{"_id":"5f6b93878ebc3ebe9b25ef98","slug":"grain-come-in-mandi-after-strike-end-of-jobber-panipat-news-knl45195850","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढ़तियों की हड़ताल खत्म होने के बाद मंडियों में बढ़ने लगी धान की आवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आढ़तियों की हड़ताल खत्म होने के बाद मंडियों में बढ़ने लगी धान की आवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आढ़तियों की बीते पांच दिन से चल रही हड़ताल मंगलवार को समाप्त होने और खरीद शुरू होने के बाद अनाज मंडियों में धान की आवक ने भी रफ्तार पकड़ी है। मंगलवार को लगभग धान की विशेषकर 1509 किस्म की एक हजार क्विंटल आवक हुई। वहीं बुधवार को इससे चार गुणा अर्थात लगभग चार हजार क्विंटल धान की आवक व खरीद हुई। मंडी अधिकारियों का दावा है कि धान की खरीद की पहले ही तैयारियां कर ली गई हैं। पानीपत अनाज मंडी में व्यापारियों द्वारा धान की किस्म 1509 की खरीद 1700 से 1900 रुपये के बीच की गई। किसान सुभाष चंद, संजय कुमार, बलबीर सिंह ने बताया कि मंडियों में धान के भाव अपेक्षाकृत कम हैं। धान व्यापारी किसानों के हितों की अनदेखी कर रहे हैं।
एक अक्तूबर से शुरू होगी धान की खरीद
पानीपत की विभिन्न मंडियों में आगामी एक अक्तूबर से पीआर धान की विभिन्न किस्मों की खरीद शुरू की जाएगी। हालांकि उपमुख्यमंत्री ने किसानों को 25 सितंबर से धान की खरीद का आश्वासन दिया था। लेकिन उपायुक्त द्वारा ली गई बैठक में एक अक्तूबर से धान की खरीद किए जाने का निर्णय लिया गया।
उपायुक्त ने बैठक कर दिए थे निर्देश
उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर जिले की विभिन्न मंडियों में धान खरीद के व्यापक प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त के निर्देशानुसार धान बेचने के दौरान किसी भी किसान को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके मद्देनजर मंडियों में पेयजल, सड़क, गेट, तुरंत तोल व उठान, अतिरिक्त शेडों की स्थापना व वाहनों के लिए पार्किंग स्थल के साथ-साथ बिजली व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। जिला में जिन मंडियों में धान की खरीद की जाएगी, वहां किसानों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
धान की खरीद के व्यापक इंतजाम : मान
जिले की विभिन्न मंडियों में धान की खरीद के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। धान बेचने के दौरान किसी भी किसान को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। किसानों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है।
नरेश मान, सचिव, मार्केट कमेटी पानीपत।