{"_id":"6748dab88c683a26f302c1fc","slug":"government-vvk-krishnapura-got-first-place-in-group-b-panipat-news-c-244-1-sknl1016-128209-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ग्रुप बी में राजकीय वमावि कृष्णपुरा ने पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ग्रुप बी में राजकीय वमावि कृष्णपुरा ने पाया पहला स्थान
विज्ञापन
पानीपत। शिक्षा विभाग द्वारा विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों का रुझान बढ़ाने के उद्देश्य से मॉडल टाउन स्थित डॉ. एमकेके आर्य मॉडल स्कूल में बुधवार से शुरू हुए दो दिवसीय जोनल स्तरीय विज्ञान प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में ग्रुप बी में राजकीय स्कूल कृष्णपुरा ने पहला स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में पानीपत सहित करनाल, सोनीपत, रोहतक, झज्जर जिले की 20 टीमों में 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन ग्रुप-बी में हरियाणा बोर्ड से संबंधित स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। हालांकि स्क्रीनिंग टेस्ट के आधार पर दूसरे दिन भी ग्रुप बी में टॉप-8 टीमों का चयन किया गया जिनके बीच जोनल स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इनमें तीन टीमें पानीपत से चयनित हुई जिनमें से राजकीय स्कूल कृष्णपुरा ने पहला स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के पहले दिन ग्रुप-ए में सीबीएसई स्कूलों की टीमों ने भाग लिया था। ग्रुप-बी की प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कृष्णपुरा ने प्रथम, बीएसएम वमा विद्यालय झज्जर ने द्वितीय तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोनीपत ने तृतीय स्थान हासिल किया। वीरवार को प्रतियोगिता का समापन हुआ।
विज्ञापन
समापन कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग पंचकुला के वैज्ञानिक डॉ. राहुल तनेजा, भिवानी से क्विज मास्टर डॉ. नवल किशोर, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, सहायक क्विज मास्टर व राजकीय वमा विद्यालय तहसील कैंप के रसायन विज्ञान प्रवक्ता दीपक कुमार, कार्यक्रम के रूपरेखा का आधार प्रवक्ता व डाइट से रसायन विज्ञान के प्रवक्ता प्रो. एकता व हरप्रीत, स्कोरर उषा व मालती तथा टाइम कीपर सुमन सपरा व सीमा शर्मा रहे। डीईओ राकेश बूरा ने डॉ. एमकेके विद्यालय का आभार व्यक्त किया।
जिला विज्ञान विशेषज्ञ संदीप कुमार ने बताया कि जोनल स्तरीय प्रतियोगिता में पांच जिले की केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबंधित स्कूलों की सर्वश्रेष्ठ पांच-पांंच टीमों ने भाग लिया। जिला स्तर पर हुई प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले स्कूलों की टीमों का जोनल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। इससे पहले हरियाणा राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के सौजन्य से जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन अक्तूबर के पहले सप्ताह में किया गया था जिसमें सीबीएसई और हरियाणा बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग प्रतियोगिता हुई।
दो श्रेणी में आयोजित की जा रही प्रतियोगिता
जिला विज्ञान विशेषज्ञ संदीप कुमार ने बताया कि विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का जिला स्तर पर आयोजन किया जा चुका है। इसमें विजेता रही पांच टीमों का चयन जोनल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया था जिसे दो श्रेणी में बांटा गया था। श्रेणी ए में सीबीएसई के विद्यार्थी तथा श्रेणी बी में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबंधित स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। जोनल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रत्येक जोन से तीन टीमों का चयन किया गया है जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।
स्क्रीनिंग टेस्ट के आधार पर ग्रुप-बी में चयनित टॉप-8 टीमें-
ग्रुप-बी : एचबीएसई स्कूल
1. एनवीबी पब्लिक स्कूल धमोर रोहतक।
2. आरोही मॉडल संस्कृति वमावि छाजपुर पानीपत।
3. राजकीय वमावि कृष्णपुरा, पानीपत।
4. बीकेडी वमावि साहल्लावास, झज्जर।
5. राजकीय वमावि तहसील कैंप पानीपत।
6. पीएमश्री राजकीय कन्या वमावि सोनीपत।
7. महर्षि दयानंद वमावि खुडारी झज्जर।
8. बीएसएम वमावि झज्जर।