फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Government's master plan on growing Corona transition ready at village level

ग्रामीण स्तर पर बढ़ते कोरोना संक्रमण पर सरकार का मास्टर प्लान तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Government's master plan on growing Corona transition ready at village level
गांवों में बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को लेकर आगामी 10 से 12 दिन तक विशेष अभियान चलाए जाएंगे, जिसमें स्क्रीनिंग के साथ ही ऑक्सीमीटर, तापमान मापक जैसे उपकरणों से लैस टीम तैयार की जाएगी। जो ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच करेगी। इसमें आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर, महिला पंच, ग्राम सचिव और बीडीपीओ की ओर से प्रतिनिधि के तौर पर एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाएगी। दो-दो सदस्यीय टीम डोर-टू-डोर गांवों में घरों का दौरा कर सर्वे करेगी और गांवों में संक्रमण के हालातों को जानेगी।
विज्ञापन

ये बातें मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीरवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ बातचीत करते हुए कीं। इस दौरान सीएम ने जिला उपायुक्त से रिफाइनरी के पास बनने वाले नए कोविड अस्पताल की समीक्षा रिपोर्ट पर भी चर्चा करते हुए जल्द से जल्द अस्पताल का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। जिस पर उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि इसका कार्य तेजी से चल रहा है और जल्द से जल्द इसको तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं और ग्रामीण स्तर पर इसे लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण स्तर के इस अभियान में जिला परिषद का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नोडल अधिकारी के तौर पर काम करेगा। उपायुक्त उनकी अनुपस्थिति में डीडीपीओ को ये जिम्मेदारी देकर बीडीपीओ के माध्यम से काम करवाएंगे। उन्होंने कहा कि गांवों में आइसोलेशन वार्ड भी बनाए जाएंगे, जोकि स्कूलों और चौपालों में बनाए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि हर गांव में सैनिटाइजेशन और सामान्य स्वास्थ्य जांच के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौजवानों की बनाएं टीम : डिप्टी सीएम
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि गांवों में नौजवानों की टीमें तैयार की जाएं, जो लोगों को जागरूक करने का काम करेगी। इस कार्य में महिलाओं के साथ-साथ नंबरदारों को भी शामिल किया जाए। गांवों के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को भी शामिल कर लोगों को कोरोना के विरुद्ध जागरूक करने का काम किया जा सकता है।

ज्यादा पैसा लूट रहे प्राइवेट अस्पतालों पर कार्रवाई करें : विज
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देश दिए कि जिलों में जो प्राइवेट अस्पताल मरीजों से बेहिसाब पैसा वसूल रहे हैं, उनके खिलाफ शिकंजा कसा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed