फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Goods burnt due to fire in house

Panipat News: घर में आग लगने से सामान जला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Goods burnt due to fire in house
पानीपत। वार्ड-16 के अंतर्गत आने वाले विकास नगर की गली नंबर छह के एक मकान में रविवार देर रात आग लग गई। यहां रहने वाली अधेड़ विधवा ज्यादा गर्मी होने की वजह से अपने बेटे के साथ घर की छत पर सो रही थी। सोमवार अलसुबह आग से मकान तप जाने और धुआं उठने के बाद आग का पता चला। तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। हालांकि अब तक आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

अनुमान है कि शॉर्ट सर्किट से ही आग लगी होगी। गनीमत रही कि इस दौरान कमरे पर रखा गैस सिलिंडर नहीं फटा, वरना बड़ा हादसा हो सकता है। इस हादसे से महिला इतनी क्षुब्ध हो गई कि उसने कुछ समय के लिए अपने हौश तक गवां दिए। आनन फानन में दमकल विभाग तक को सूचना नहीं दी गई। पड़ोसी और साथी किराएदारों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और घर के सारे जले सामान को बाहर निकाला। मूल रूप से सोनीपत जिले के बिटाना गांव की रहने वाली वृद्ध विधवा सुशीला ने बताया कि उसके पति का करीब 26 साल पहले देहांत हो चुका है। इसके बाद से वह अपने बेटे के साथ पानीपत में किराए पर रहती है और फैक्टरी में दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करती है। पिछले तीन साल से महिला विकास नगर में अपने बेटे के साथ किराए पर रहती है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि रात करीब साढ़े दस बजे वे छत पर सो गए थे। सोमवार अलसुबह ही उन्हें आगजनी का पता चला। तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। इसमें उनकी बेड, चारपाई, कपड़े, पंखे तक शामिल थे। अब उनके पास कुछ नहीं बचा। विधवा और उसके बेटे का रो रो कर बुरा हाल था। वहीं पड़ोसी महिला को सांत्वना दे रहे थे। महिला ने सरकार और प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed