फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Gold medalist Neeraj Chopra now nominated for Laureus Sports Award

स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा अब लॉरियस स्पोर्ट्स अवॉर्ड के लिए नामित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Gold medalist Neeraj Chopra now nominated for Laureus Sports Award
पानीपत। नीरज चोपड़ा । - फोटो : Panipat
पानीपत। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एक और उपलब्धि हासिल की है। अब उन्हें लॉरियस स्पोर्ट्स अवॉर्ड के लिए नामित किया गया हैं। यहां पर उल्लेखनीय है कि जब तेंदुलकर को इस पुरस्कार के लिए 2011 में नामित किया गया था तब इसके बाद नीरज ने खेलों पर ध्यान देना शुरू किया था।
विज्ञापन

नीरज चोपड़ा को लॉरियस वर्ल्ड ब्रेक थ्रू ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए नामांकित छह खिलाड़ियों में चुना गया है। लॉरियस को खेल जगत का प्रतिष्ठित अवार्ड माना जाता है। इसके लिए नामित होने पर नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए आभार जताया है। इस पर जिले के खिलाड़ियों ने भी खुशी जताई है।
विज्ञापन

नीरज चोपड़ा तीसरे भारतीय हैं, जिन्हें इस पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। इससे पहले क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और महिला पहलवान विनेश फोगाट को भी नामित किया जा चुका है। क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को 2011 में जब इस पुरस्कार के लिए नामित किया गया था तब नीरज चोपड़ा ने फिटनेस के लिए स्टेडियम जाना शुरू किया था। उनके चाचा सुरेंद्र चोपड़ा ने बताया कि 2011 में क्रिकेट में वर्ल्ड कप आने के बाद नीरज को भी खेलों में लाने का विचार किया था। उसे खेलने के लिए स्टेडियम ले जाने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि दुनिया के प्रमुख खेल पत्रकारों और प्रसारकों में 1300 से अधिक के पैनल ने इस साल के इस पुरस्कार के लिए सात श्रेणियों में खिलाड़ियों और टीमों को शॉर्ट लिस्ट किया है। अप्रेल में विजेताओं के नाम की घोषणा दुनिया की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स जूरी वोटों के आधार पर करेगी।
क्या है लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड
लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड हर साल दिया जाने वाला एक वार्षिक पुरस्कार है। इसे पूरे साल खेल जगत में असाधारण प्रदर्शन कर उपलब्धियां हासिल करने पर दिया जाता है। इस अवार्ड की शुरुआत साल 1999 में लॉरियस स्पोर्ट फॉर गुड फाउंडेशन के संस्थापक डेमलर और रिकेमॉन्ट ने की थी।
जिले के खिलाड़ियों का कहना
भारतवासियों के लिए गर्व की बात
भारतवासियों के लिए गर्व की बात है कि भारत के खिलाड़ी को इतने बड़े पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया है। दुनिया भर के खिलाड़ियों को पछाड़ नीरज ने जगह बनाई है। - मोनिका, हॉकी खिलाड़ी

भारतीयों की उपलब्धि का पता चलता है
लॉरियस स्पोर्ट्स अवॉर्ड के तहत ब्रेकथ्रू पुरस्कार के लिए नीरज को नामित किए जाने से भारत के खिलाड़ियों की उपलब्धि का पता चलता है। विश्व में भारत खेल जगत में अपनी अलग पहचान बना रहा है। - रिंकू पांचाल, कबड्डी खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed