फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Gold and silver jewelry and cash stolen from two houses.

Panipat News: दो मकानों से सोने-चांदी के गहने व नकदी चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 03:43 AM IST
विज्ञापन
Gold and silver jewelry and cash stolen from two houses.
पानीपत। थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत काबड़ी गांव और कुलदीप नगर में दो मकानों को चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोर मकानों से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। गांव काबड़ी में चोर सोने-चांदी के जेवरात, 20 हजार रुपये नकद और जरूरी कागजात चोरी कर ले गए। कुलदीप नगर में लोहे की संदूक से करीब ढाई लाख रुपये के गहने चोरी हो गए। थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी अरविंद ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कुलदीप नगर क्षेत्र में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

काबड़ी में अलमारी गहने व नकदी उड़ाई
गांव काबड़ी निवासी नारो ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि 6 अक्टूबर की सुबह करीब 11 बजे परिवार के सदस्य दूसरे मकान में चल रहे काम को देखने गए थे। दोपहर करीब 12 बजे उनकी बेटी घर लौटी तो कमरे में अलमारी खुली पड़ी थी और सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से सोने की दो अंगूठी, एक जोड़ी महिला बालियां, चांदी की दो जोड़ी पाजेब और 20 हजार रुपये चोरी मिले। चोर वहां से जरूरी कागजात और प्लॉट के दस्तावेज भी समेट ले गए।
विज्ञापन

कुलदीप नगर में लोहे की संदूक से ढाई लाख के जेवर चोरी
चोरी का दूसरा मामला कुलदीप नगर में स्टार मेडिकल स्टोर के पास का है। किरण ने बताया कि चार अक्टूबर की शाम को घर में रखी लोहे की संदूक देखी तो उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। चोरी हुए सामान में सोने का माथा टीका, एक जोड़ी झुमकी, सोने की बिंदिया, डेढ़ तोले की दो चेन, चांदी की पाजेब और कड़े चोरी मिले। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed