फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Girl student consumed poison in school, condition critical

Panipat News: छात्रा ने स्कूल में खाया जहर, हालत गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Girl student consumed poison in school, condition critical
पानीपत। तहसील कैंप स्थित राजकीय सीसे स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा ने कक्षा में ही जहरीला पदार्थ पी लिया। छात्रा ने आधी छुट्टी के दौरान जहर पिया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर साथी छात्रों ने इसकी सूचना स्कूल के प्रिंसिपल को दी। उन्होंने छात्रा को जीटी रोड पर एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है।
विज्ञापन

उन्होंने इसकी सूचना तहसील कैंप थाना पुलिस व जिला शिक्षा अधिकारी को दी। पुलिस व अधिकारी मौके पर पहुंचे। छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। तहसील कैंप थाना पुलिस अध्यापकों और उसके परिजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस छात्रा के होश में आने का इंतजार कर रही है। परिजन छात्रा के इस कदम से सदमे में हैं।
विज्ञापन

तहसील कैंप की एक काॅलोनी निवासी 17 साल की किशोरी तहसील कैंप के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 11 वीं की छात्रा है। इस स्कूल में तीन हजार बच्चे पढ़ते हैं। इसलिए कक्षा दो शिफ्ट में संचालित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा वीरवार सुबह सात बजे स्कूल आई थी। सुबह 10:30 जब आधी छुट्टी हुई तो उसने बैग से एक बोतल निकाली और जहरीला पदार्थ पी लिया। जब उसके मुंह से झाग निकलने लगा तो छात्र दौड़कर प्रिंसिपल सुभाष चंद्र के कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने प्रिंसिपल को इस बारे में बताया। प्रिंसिपल ने छात्रा को जीटी रोड स्थित निजी अस्पताल में दाखिल कराया और पुलिस व परिजनों को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। छात्रा आईसीयू में दाखिल है। अब तक उसके इस कदम को उठाने के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तीन दिन पहले की थी हाथ की नस काटने की कोशिश ः बताया जा रहा है कि छात्रा पिछले कुछ दिन से तनाव में चल रही है। उसने तीन दिन पहले भी हाथ की नस काटने की कोशिश की थी। उसके हाथ पर ब्लेड से कट के निशान बने हुए हैं। छात्रा दो भाई बहनों में बड़ी है। पिता एक फैक्ट्री में काम करते हैं।

डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि छात्रा के जहर पीने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। हालत में सुधार होने के बाद छात्रा के बयान दर्ज किए जाएंगे। अब तक छात्रा के जहर खाने के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं। वह बयान देने के लिए फिट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed