Panipat: छात्रा ने स्कूल में निगला जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। लड़की की तबीयत ठीक होने पर बयान दर्ज किए जाएंगे।
विस्तार
पानीपत के तहसील कैंप के सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। छात्रा ने रिसेस के दौरान जहर पिया। छात्रों ने इसकी सूचना स्कूल के प्रिंसिपल को दी उन्होंने छात्रा को जीटी रोड पर एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है तहसील कैंप थाना पुलिस अध्यापकों और उसके परिजनों से पूछताछ कर रही है।
छात्रा सुबह 7:00 बजे स्कूल में आई थी। सुबह 10:30 जब रिसेस हुई तो उसने बाग से एक बोतल निकाली और जहरीला पदार्थ पी लिया। जब उसके मुंह से झाग निकलने लगे तो छात्रों ने प्रिंसिपल को इस बारे में बताया प्रिंसिपल सुभाष चंद्र ने छात्रा को निजी अस्पताल में दाखिल कराया और उसके परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची
छात्रा आईसीयू में दाखिल है। अब तक उसके इस कदम को उठाने के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि छात्रा के जहर पीने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। हालत में सुधार होने के बाद छात्रा के बयान दर्ज किए जाएंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।