फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Girl jumps from college roof while talking on mobile in Panipat

Panipat: मोबाइल पर बात करते हुए लड़की ने लगाई कॉलेज की छत से छलांग, हालत नाजुक, रोहतक PGI रेफर

Fri, 09 Dec 2022 01:49 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सनौली पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सनौली पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 09 Dec 2022 01:49 AM IST
सार

एमडी कॉलेज ऑफ एजुकेशन छाजपुर कलां के प्रिंसिपल योगेंद्र कुमार ने पुलिस को सूचना दी। कॉलेज के प्रिंसिपल की सूचना पर सनौली थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।

विज्ञापन
Girl jumps from college roof while talking on mobile in Panipat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के पानीपत जिले के सनौली के छाजपुर कलां गांव में चौटाला रोड पर स्थित एमडी कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छत से एक लड़की ने मोबाइल पर बातें करते हुए अचानक छलांग लगा दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। कॉलेज स्टाफ ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। कॉलेज के प्रिंसिपल की सूचना पर सनौली थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।

विज्ञापन


एमडी कॉलेज ऑफ एजुकेशन छाजपुर कलां के प्रिंसिपल योगेंद्र कुमार ने पुलिस को दी सूचना में बताया कि कॉलेज मैनेजमेंट ने बच्चों के दाखिले के लिए चार लड़कियां रेखा, मीनाक्षी, अमरीन, आरती को तीन महीने के अनुबंध पर 30 नवंबर 2022 तक नियुक्त किया था।
विज्ञापन


इन चारों को इसी महीने दो दिन पहले अनुबंध खत्म होने के बाद छह दिसंबर की शाम को कॉलेज से रिलीव कर दिया गया। इस समय कॉलेज में इग्नू की परीक्षा चल रही है। इससे पूरा स्टाफ व्यस्त है। बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 12 बजे उनमें से दो लड़कियां रेखा और मीनाक्षी कॉलेज आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछने पर बताया कि वैसे ही कॉलेज में मिलने आए हैं। रेखा ने कहा कि मुझे वॉशरूम जाना है। इतना कहकर वह कॉलेज के अंदर चली गई और कॉलेज स्टाफ अपने कार्य में व्यस्त हो गया। इसी बीच कुछ देर बाद रेखा ने कॉलेज की छत से मोबाइल पर किसी से बातें करते-करते छलांग लगा दी।

कॉलेज ग्रांउड में बैठे विद्यार्थियों ने स्टाफ को बताया कि एक लड़की छत से गिर गई है। पूरे स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर घायल लड़की को उठाकर कॉलेज की गाड़ी से उपचार के लिए पानीपत के निजी अस्पताल पहुंचाया। लड़की की हालत गंभीर देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।


लड़की के परिजनों को भी सूचना दी गई है। प्रिंसिपल ने बताया कि कॉलेज की छत से नीचे छलांग लगाने की सूचना पुलिस को दी। सनौली थाना प्रभारी अत्तर सिंह ने कहा कि गंभीर हालत में लड़की को रोहतक पीजीआई में दाखिल कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed