फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   girl, dead, secreat condition, panipat ,harayana

किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने आनन-फानन में किया दाह संस्कार

Mon, 09 May 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Mon, 09 May 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
 मतलौडा थाने के अंतर्गत गांव धर्मगढ़ में एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार के लोगों ने अल सुबह ही आनन-फानन में किशोरी के शव का संस्कार कर दिया। गांव में किशोरी की ऑनर किलिंग की चर्चाएं हैं। वहीं परिजनों ने उसकी मौत पेट में दर्द होने से बताई है।
विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंची मतलौडा थाना पुलिस ने पहले तो श्मशान घाट से अधजले अंगों को न जलाने की हिदायत दी और किशोरी के भाई समेत कई को हिरासत में भी लिया, लेकिन पुलिस बाद में किसी कार्रवाई से पल्ला झाड़ गई। पुलिस अधिकारी किशोरी की ऑनर किलिंग व हत्या से साफ इनकार कर रही है। थाना प्रभारी ने किशोरी की मौत को प्राकृतिक बताया है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार धर्मगढ़ गांव में शनिवार देर रात को एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार के लोगों ने रविवार अल सुबह ही उसका गांव के श्मशान घाट में संस्कार कर दिया। नाबालिग की मौत व कुछ ही पल में उसका संस्कार करने की बात ग्रामीणों को भी समझ में नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन



मतलौडा थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह संधु सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और श्मशान घाट में जाकर जलती चिता तक पहुंचे और देखा की जल्दबाजी में किए गए संस्कार में ईंधन की कमी के कारण शव के कुछ हिस्सेे अधजले मिले। थाना प्रभारी ने मौके पर मौजूूद लोगों को शव के बचे हुए अंगों से कोई भी छेड़छाड़ न करने और एसएफएल टीम द्वारा सैंपल लेने के बाद ही आगामी कार्रवाई करने की हिदायत दी। बताया जा रहा है कि पुलिस नाबालिग के भाई और दो अन्य युवकों को पूछताछ के लिए उठाकर ले गई।


पुलिस को परिजनों ने बताया कि लड़की कई दिन से बीमार चल रही थी और शनिवार शाम को उसके पेट में दर्द हो गया। वे उसको पानीपत अस्पताल में लेकर जा रहे थे। उसने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने उसकी मौत को प्राकृतिक बताया। वहीं सामने आया है कि एक राजनैता का फोन आने के बाद पुलिस ने मामले में अपनी पकड़ ढीली कर दी।

गांव में तरह-तरह की चर्चाएं
गांव में नाबालिग की संदिग्ध मौत में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। चर्चाओं में सामने आया कि नाबालिग के गांव के एक प्रभावशाली व्यक्ति के भतीजे के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिवार के लोग इसको मंजूरी नहीं दे रहे थे। जिसके चलते परिजनों ने उसकी ठिकाने लगा दिया। बताया जाता है कि लड़की की आयु करीब 15-16 साल ही है और करीब आठ साल पहले उसके पिता का शव गांव के पास खेतों में मिला था।


थाना क्षेत्र के गांव धर्मगढ़ में एक किशोरी की मौत होने की सूचना मिली थी। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस शक को दूर करने के लिए श्मशान घाट पर भी गई थी। ग्रामीणों ने लड़की की मौत प्राकृतिक बताई है और किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है। पुलिस को इस तरह की कोई शिकायत मिलती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
राजेंद्र सिंह, एसएचओ, मतलौडा, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed