{"_id":"6208132bef75d9484f794bfc","slug":"girl-crossing-railway-line-with-earphone-dies-after-being-hit-by-train-panipat-news-knl98784427","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईयरफोन लगा रेलवे लाइन क्रॉस कर रही युवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईयरफोन लगा रेलवे लाइन क्रॉस कर रही युवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
विज्ञापन
Girl crossing railway line with earphone dies after being hit by train
- फोटो : Panipat
पानीपत। असंध रोड पुल के नीचे रेलवे लाइन क्रॉस करते समय युवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवती हादसे के समय कानों में ईयरफोन लगाकर गाना सुन रही थी। गानों की तेज आवाज में उसको ट्रेन का हॉर्न सुनाई नहीं दिया। ट्रेन ने उसको 20 फीट दूर फेंक दिया। कुछ देर तक युवती की सांसें भी चली। लोगों ने उसको सिविल अस्पताल भिजवा दिया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब जीआरपी मामले की जांच कर रही है।
मूल रूप से मध्य प्रदेश के भोपाल निवासी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि 25 साल से पानीपत के काबड़ी रोड पर रहता है। यहां पर वो सब्जी बेचकर परिवार का पालन पोषण करता है। वो दो बेटियों व दो बेटों का पिता था। उसकी दूसरी नंबर की बेटी 21 वर्षीय मोनिका बी कॉम पास कर बिशनस्वरूप कॉलोनी में आधार सेवा केंद्र पर नौकरी करती थी। वो हर रोज ड्यूटी के लिए सुबह नौ बजे घर से निकलती थी। आधार केंद्र पर वो पांच माह से नौकरी कर रही थी। शनिवार सुबह नौ बजे वो घर से निकली थी। लोगों ने बताया कि मोनिका कान में ईयरफोन लगाकर गाना सुन रही थी। असंध पुल के नीचे रेलवे लाइन क्रॉस करते समय वह गरीबरथ ट्रेन की चपेट में आ गई। सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
जून में है बड़ी बहन की शादी
जोगेंद्र ने बताया कि मोनिका की बड़ी बहन की शादी जून माह में होनी है। जिसकी तैयारियों में मोनिका बहुत ही उत्साह से लगी हुई थी। वह रोजाना शादी से संबंधित बातें करती थी। वह अपनी बहन को कहती थी कि दीदी शादी में वह बहुत डांस करेगी।
विज्ञापन
इससे पहले भी चार युवकों की हो चुकी है मौत
ईयरफोन से गाने सुनते हुए व सेल्फी लेते हुए पिछले दो साल में शहर में चार अन्य युवकों की भी मौत हो चुकी है। जनवरी 2021 में रिफाइनरी पुल के पास तहसील कैंप के दो युवकों की सेल्फी लेते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। गोहाना रोड पुल के नीचे जून 2021 में ईयरफोन से गाने सुनते हुए रेलवे लाइन क्रॉस करते हुए एक युवक की मौत हो गई थी। इसके अलावा बाबरपुर के पास भी ऐसा हादसा हो चुका है।
रोज की तरह ही लड़की अपने काम के लिए प्रेम अस्पताल वाली गली में आधार केंद्र पर काम करने जा रही थी। ट्रेक क्रॉस करते हुए दुर्घटना हो गई। जानकारी मिलते ही उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया। 174 की कार्रवाई और पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है।
- राजकुमार मलिक, जीआरपी, थाना प्रभारी

Girl crossing railway line with earphone dies after being hit by train- फोटो : Panipat