फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Getting indiscriminately harvest

धड़ल्ले से हो रही फसल की कटाई

Mon, 11 Nov 2013 11:36 PM IST
Updated Mon, 11 Nov 2013 11:36 PM IST
विज्ञापन
Getting indiscriminately harvest
थर्मल आसन कलां में पंचायती जमीन में खड़ी विवादित फसल की कटाई धड़ल्ले से हो रही है। डीसी के आदेशों के बाद भी फसल की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्र्मी तैनात नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव आसन कलां में पंचायती जमीन मेें खड़ी फसल की कटाई का कार्य सोमवार को भी चलता रहा। दबंग किसानों को किसी का भी भय नहीं है। डीसी ने रविवार शाम को कई पुलिस कर्मी यहां पर तैनात थे। ग्रामीणों को आरोप है कि जैसे ही उपायुक्त वहां से चल गए, उसके बाद ही पुलिसकर्मी भी मौके से खिसक गए।
विज्ञापन


ग्रामीण सज्जन व रामकिशन ने आरोप लगाया कि सुबह ही एक पूर्व सरपंच ने फसल काटनी शुरू कर दी। उन्हाेंने उसी समय इसकी शिकायत बीडीपीओ और थर्मल पुलिस चौकी में इसकी सूचना दी। सरपंच को भी इसके बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में तनावपूर्ण माहौल
पंचायती जमीन की फसल को लेकर गांव में तनावपूर्ण माहौल है। प्रशासन की आंखों तले ही कब्जाधारी फसल काट रहे है। ग्रामीण दबी जुबान से कह रहे हैं कि समय नजाकत को समझते हुए जल्द ही गांव में पुलिस बल तैनात नहीं किया तो कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है।

वर्जन
सरपंच की ओर से सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। वहां पर कोई किसान दिखाई नहीं दिया था।
अशोक छिक्कारा, बीडीपीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed