फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Geeta Jayanti: Procession will be taken out in Model Town

गीता जयंती : मॉडल टाउन में निकाली जाएगी शोभायात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Geeta Jayanti: Procession will be taken out in Model Town
पानीपत। अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के अंतर्गत जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव नौ से 11 दिसंबर को शिवाजी स्टेडियम में मनाया जाएगा। 10 दिसंबर को मॉडल टाउन में विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज की अगुवाई में निकाली जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शोभायात्रा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता सेवा समिति ने सोमवार को एमजेआर संस्थान में बैठक कर इसके आयोजन पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने कहा कि प्रशासन की देश में 9 से 11 दिसंबर को शिवाजी स्टेडियम में गीता जयंती पर जिला स्तरीय महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। नौ दिसंबर को हवन के साथ आयोजन किया जाएगा। 10 दिसंबर को मॉडल टाउन में शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा दोपहर बाद दो बजे श्री सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन से शुरू होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शाम को चार बजे शिवाजी स्टेडियम में पहुंचेंगे। इसमें धार्मिक, सामाजिक व शैक्षणिक संस्थाओं का विशेष सहयोग रहेगा।
विज्ञापन

विभिन्न संस्थाओं द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे। शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम व स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके साथ पानीपत जिला कारागार में गीता पाठ का आयोजन किया जाएगा। बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर स्टाल लगाकर अष्टाध्याशी श्लोक का ब्रोशर पुस्तिका के रूप में यात्रियों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा विभिन्न प्रकार की झांकी, गाजे बजे की धूमधाम के साथ हजारों की संख्या में स्कूली विद्यार्थियों व गणमान्य प्रबुद्धजनों की उपस्थिति निकाली जाएगी। इस दौरान विभिन्न सामाजिक धार्मिक शैक्षणिक संस्थाओं व प्रबुद्धजनों को श्रीमद्भागवत गीता का वितरण भी किया जाएगा। सनातन धर्म मंदिर के प्रधान तरुण गांधी व विकास गोयल ने शोभायात्रा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 10 दिसंबर को कार्यक्रम के पश्चात अटूट लंगर की भी व्यवस्था रहेगी। अनिल मदन ने गीता पाठ किया। दशहरा कमेटी के प्रधान रमेश माटा व श्रीराम दशहरा कमेटी के प्रधान भीम सचदेवा ने कार्यक्रम को सफल बनाने हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। संस्था की ओर से सूरज दूरेजा व अंकुश बंसल ने आयोजन को लेकर विस्तार से बताया। मीडिया प्रभारी कंवर रविंद्र सैनी ने कहा कि शोभायात्रा में प्रत्येक व्यक्ति को शामिल होना चाहिए। इस तरह के आयोजन से भक्ति की भावना पैदा होती है।

इस मौके पर विभु पालीवाल, सुरेश अरोड़ा, सुनील ग्रोवर, विपिन सरदाना, राज झांब, अनिल जताना, कृष्ण कुमार, हरबंस आनंद, राजेश बत्रा व सतबीर गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed