{"_id":"67478b26984baf0d6b006937","slug":"geeta-jayanti-mahotsav-will-be-celebrated-in-the-district-from-9-to-11-december-panipat-news-c-244-1-pnp1001-128118-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जिला में नौ से 11 दिसंबर को मनाया जाएगा गीता जयंती महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जिला में नौ से 11 दिसंबर को मनाया जाएगा गीता जयंती महोत्सव
विज्ञापन
पानीपत। गीता जयंती पर शिवाजी स्टेडियम में जिला स्तरीय महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें सरकारी विभागों के साथ विभिन्न गैर सरकारी संगठन, सामाजिक-धार्मिक संस्थान और समाज के हर वर्ग की भागीदारी रहेगी।
उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने इसकी तैयारियों को लेकर बुधवार को जिला सचिवालय में विभिन्न सरकारी संगठनों व अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। उन्होंने कहा कि गीता महोत्सव आगामी नौ से 11 दिसंबर के बीच जिला स्तर पर स्थानीय शिवाजी स्टेडियम में भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन केवल सरकारी स्तर तक सीमित नहीं रहेगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जहां कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। वहीं सभी जिलों में गीता महोत्सव समारोह आयोजित किए जाएंगे। जिला में महोत्सव के दौरान प्रदर्शनी, सेमिनार, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नगर शोभायात्रा, ग्लोबल चैंटिंग व पारितोषिक वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उपायुक्त ने समारोह स्थल पर सफाई, बिजली, पानी व शौचालयों आदि की समुचित व्यवस्था के लिए संबंधित विभागों को पर्याप्त तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सैमिनार तथा शोभा यात्रा में ज्यादा से ज्यादा संस्थाओं का सहयोग लेकर सुंदर व मनमोहक यात्रा निकाली जाएगी। गीता पूरे विश्व की धरोहर है और ये हम सबका सौभाग्य है कि इसकी जन्म स्थली कुरुक्षेत्र है। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज यादव, डीएसपी सतीश वत्स, कृष्ण कृपा सेवा समिति से चंद्र शेखर शर्मा, सुनील ग्रोवर, विभु पालीवाल, दशहरा कमेटी से सूरज दुरेजा, प्रधान रमेश माटा, प्रधान कृष्ण रेवड़ी, हरविंदर सिंह लाडी, अवनीश ठाकुर, राजेश बत्रा, अंकुश बंसल,अनिल मदान व सिख संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
फोटो-8 से 10-