फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Gave the message of spirituality and humanity to the world

समागम-4जग को दिया रूहानियत एवं इंसानियत के संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:33 AM IST
विज्ञापन
Gave the message of spirituality and humanity to the world
समालखा। 75वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का समालखा के भोड़वाल माजरी में बुधवार को शुभारंभ हुआ। इस दौरान रूहानियत एवं इंसानियत के संदेश दिए गए। पहले दिन सेवादल के लिए समर्पित रहा। सेवादल की सेवाओं को सराहते हुए निरंकारी सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के सानिध्य में निरंकारी आध्यात्मिक स्थल में भव्य सेवादल रैली निकाली गई।
विज्ञापन

सेवा दल रैली में पधारने पर सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं उनके जीवनसाथी राजपिता रमित जी का सेवादल के केंद्रीय अधिकारियों ने स्वागत किया। रैली में समागम के मुख्य विषय रूहानियत एवं इंसानियत पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इनमें व्याख्यान, कविताएं, संपूर्ण अवतार बाणी, समूह गीत एवं लघु नाटिकाएं प्रस्तुत की गईं। इसके साथ ही शारीरिक व्यायाम, खेलकूद एवं मानव पिरामिड और मलखंभ का प्रदर्शन किया गया। रैली में देश के कोने कोने से आए हजारों सेवादल भाई-बहनों ने खाकी-नीली वर्दियों में भाग लिया।
विज्ञापन

75वें निरंकारी समागम समागम का शुभारंभ सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज और राजपिता रमित जी की पालकी शोभायात्रा के साथ हुआ। एक वाहन में आध्यात्मिक स्थल के मुख्य द्वार से होते हुए ही माता सुदीक्षा सेवादारों के बीच से होते हुए मंच पर विराजमान हुईं। निरंकारी मिशन के पदाधिकारियों और सेवा दलों ने पुष्प वर्षा की। दिव्य युगल ने पूरी सेवादल रैली का अवलोकन करते हुए रैली में सम्मिलित सेवादल बहन-भाइयों का अभिवादन स्वीकार करते हुए आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed