फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Garbage lifting could not start even on the second day, heaps of garbage in the city, fear of spreading diseases

दूसरे दिन भी शुरू नहीं हो पाया कूड़ा उठान का काम, शहर में लगे गंदगी के ढेर, बीमारियां फैलने का बना भय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Garbage lifting could not start even on the second day, heaps of garbage in the city, fear of spreading diseases
पानीपत। सुखदेव नगर में रोड पर दोपहर 12 बजे तक ऐसे ही लगे रहे कुड़े के ढेर। - फोटो : Panipat
सरकार से हर माह डेढ़ करोड़ रुपये सफाई के नाम पर लेने वाली जेबीएम अपने कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दे रही है। कर्मचारियों को अब तक पिछले माह का वेतन नहीं मिल पाया है। नाराज कर्मचारी अब तक काम पर नहीं लौटे हैं। मंगलवार को दूसरे दिन भी शहर में कूूड़े व गंदगी के ढेर लगे रहे। सफाई न होने का खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। इस कारण शहरवासियों में निगम के खिलाफ खासा रोष बना हुआ है। जेबीएम और पूजा कॉन्सूलेशन कंपनी (पीसीसी) के बीच चल रहे आपसी मनमुटाव के कारण ही अब तक कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पाया था। वहीं पीसीसी के मैनेजर का कहना है कि अब सुलह हो चुकी है। अब जल्द ही पहले की तरह शहर में सफाई व्यवस्था सुचारू रहेगी।
विज्ञापन

बता दें कि जेबीएम ने नगर निगम के साथ 22 साल का अनुबंध किया है। जेबीएम ने टेंडर लेकर यह काम आगे पूजा कॉन्सूलेश्न कंपनी को दिया है। पीसीसी ही अब शहर से कूड़ा उठाने का काम करवा रही है। इसमें कंपनी की मैनपावर है और इसी कंपनी की मशीनरी है।
विज्ञापन

शहर से कूड़ा उठाने के लिए करीब 100 रिक्शा, 55 टाटा ऐस छोटे ट्रैक्टर और 10 छोटे एवं 14 बड़े ट्रैक्टर ट्राली हैं। इसके अलावा करीब 400 कर्मचारी काम करते हैं। इनमें नाला गैंग के कर्मचारी भी शामिल हैं। हालांकि नाला गैंग का टेंडर इससे अलग है। वहीं, निगम का दावा है कि उन्होंने कूड़े की ढेरियों को उठाने के लिए अपने करीब 75 कर्मचारियों को काम पर लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां लगे गंदगी के ढेर
वार्ड नंबर 4 के अंतर्गत आने वाले बस स्टैंड के पास, अशोक नगर में लाल फैक्टरी के पास, वार्ड नंबर तीन के तहसील कैंप क्षेत्र, वार्ड नंबर 16 के विकास नगर, वार्ड नंबर 18 के अंतर्गत आने वाले जाटल रोड, वार्ड नंबर 22 के कच्चा कैंप, वार्ड नंबर 23 के पुराना औद्योगिक क्षेत्र, वार्ड नंबर 26 की मुख्य सड़क, वार्ड नंबर 10 के पुरानी सब्जी मंडी में कूड़े के बड़े बड़े ढेर लग चुके हैं।
नहीं आ रही जेबीएम की गाड़ी : राजबीर
जेबीएम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी नहीं आ रही है। जिससे चौक चौराहों पर गंदगी के ढेर लग चुके हैं। लोगों में बीमारियों को फैलने का डर बना हुआ है।
राजबीर, विकास नगर वार्ड नंबर 16
कई दिन से नहीं उठा रहा कूड़ा : विजय
कई दिन से कूड़ा उठाने का काम नहीं हो रहा है। इससे पूरे शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। लोगों को गंदे और बदबूदार माहौल में जीना पड़ रहा है।
विजय कटारिया, कृष्णपुरा, वार्ड नंबर 15
करोड़ों का भुगतान लेकिन नहीं समाधान : सूरज
कूड़ा उठाने के नाम पर नगर निगम हर माह जेबीएम को करोड़ों रुपये देता है। इसके बाद भी कूड़ा उठाने का काम नहीं हो रहा है। निगम अधिकारियों व ठेकेदार की मनमर्जी चल रही है।
सूरज सिहं, न्यू मुखीजा कॉलोनी, वार्ड नंबर 18
बदहाल शहर की सफाई : गौरव लीखा
शहर की सफाई व्यवस्था पहले से ही बदहाल थी। अब कूड़ा उठाने का काम भी बंद हो गया है। निगम अधिकारियों को कोई फर्क नहीं पड़ता। परेशान आम आदमी को होना पड़ता है।

गौरव लीखा, प्रधान इंसार बाजार, वार्ड नंबर 9
जेबीएम और पीसीसी के बीच कुछ आपसी मनमुटाव था। जो सुलझ गया है। वहीं, कर्मचारियों को वेतन भी दिया जा रहा है। जल्द ही सौ प्रतिशत मैनपावर और सभी संसाधनों के साथ फील्ड में कूड़ा कलेक्शन का काम सुचारू हो जाएगा।
-महिपाल सिंह, मैनेजर, पूजा कॉन्सूलेशन कंपनी।

पानीपत। वार्ड नंबर-4 स्थित अशोक नगर में लगे हुए कुड़े के ढेर।

पानीपत। वार्ड नंबर-4 स्थित अशोक नगर में लगे हुए कुड़े के ढेर।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed