फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Garbage heaps will be removed, public toilets will be improved.

Kurukshetra News: हटेंगे कचरे के ढेर, सार्वजनिक शौचालय होंगे दुरूस्त

Sun, 03 May 2026 03:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 03 May 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
Garbage heaps will be removed, public toilets will be improved.
कुरुक्षेत्र। शहर के रेड रोड किनारे लगा कचरे का ढेर। संवाद
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र। शहर की स्वच्छता व्यवस्था में सुधार लाने के लिए नगर निगम ने अब ‘नई सोच-नया शहर’ मुहिम शुरू करने का निर्णय लिया है। स्वच्छता सर्वेक्षण से ठीक पहले यह मुहिम शुरू की जा रही है, जो करीब दो सप्ताह तक चलेगी। इसके तहत शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों को साफ किया जाएगा। इसके अलावा सेक्टर व कॉलोनियों में सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए घर-घर से कचरा उठान की व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाएगा और लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया जाएगा। वहीं सार्वजनिक शौचालयों के अलावा पार्कों की दशा को भी दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मुहिम में शहर के लोगों को प्रमुखता से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा निगम की टीम स्कूल-कॉलेज व अन्य संस्थानों में जाकर विद्यार्थियों और शिक्षकों को जागरूक कर उन्हें इस अभियान से जोड़ने का प्रयास करेगी। मुहिम की हर रोज की रिपोर्ट मुख्यालय भेजनी होगी। यदि इस मुहिम को सफलता मिली तो धर्मनगरी एक नए स्वरूप में होगी।इस मुहिम के सकारात्मक परिणाम लाने के लिए खास मॉनिटरिंग की जा रही है। यहीं नहीं निकाय विभाग की ओर से जागरूकता गतिविधियां भी चलाई जाएंगी, जिसमें नुक्कड़ नाटक भी होंगे। इस मुहिम के तहत शहर के सामुदायिक केंद्रों व पार्कों की भी संभाल ली जाएगी। उन्हें दुरूस्त कराया जाएगा। यहीं नहीं कोई लंबे समय से चली आ रही जनसमस्या को भी दूर किया जाएगा। नप ईओ राजेश कुमार का कहना है कि अभियान को सफल बनाने के लिए एरिया अनुसार चलाया जाएगा। संबंधित एरिया के लोगों की इसमें सीधी भागीदारी कराई जाएगी। हर शहरवासी की भावना नई सोच नया शहर की होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed