फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ganpati Bappa Morya, come early next year...

Panipat News: फिर बरसे बादल, आगे भी बूंदाबांदी के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa Morya, come early next year...
कुरुक्षेत्र। जिलेभर में करीब बीस दिन से मौसम परिवर्तनशील है, जिसके चलते झमाझम बारिश हो रही है। पिछले दो दिन से बारिश रुकी थी लेकिन शनिवार को दोपहर बाद फिर शुरू हुई, जो रूक-रूक कर शाम तक होती रही। करीब 10 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद आमजन को कुछ हद तक गर्मी से निजात मिली, लेकिन जलभराव से परेशानी झेल रहे लोगों की चिंता भी बढ़ गई।
विज्ञापन

सुबह के समय धूप व उमस ने आमजन को परेशान किया। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञों ने अगले तीन दिनों तक हल्की बूंदाबांदी के बाद तापमान में बढ़ोतरी होने की बात कही है।
विज्ञापन

मिट्टी में नमी के कारण सब्जियां हो रहीं खराब : कृषि उप निदेशक डॉ. कर्मचंद का कहना है कि लगातार हो रही बारिश से मौसमी सब्जियों को नुकसान होने लगा है। बारिश के कारण मिट्टी में नमी बहुत बढ़ गई है। जिससे 50 से 70 प्रतिशत फसल खराब हो जाती है। साथ ही ज्यादातर पत्तियों में कीट और फफूंद जनित रोगों की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारी बारिश के कारण सब्जियों की पत्तियां फट जाती हैं और पौधे व लताएं नष्ट हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed