{"_id":"68e172beda0a2622de02cfed","slug":"fruit-seller-arrested-for-abusing-granted-bail-panipat-news-c-244-1-pnp1006-144977-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गाली-गलौज करने के आरोपी फल विक्रेता को किया गिरफ्तार, मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गाली-गलौज करने के आरोपी फल विक्रेता को किया गिरफ्तार, मिली जमानत
Sun, 05 Oct 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। नगर परिषद की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत फ्लाईओवर के नीचे फल व सब्जी मार्केट से अवैध कब्जे हटाने का विरोध व गाली गलौज करने के मामले में आरोपी फल विक्रेता राजेंद्र को सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे जमानत मिल गई।
एक सप्ताह पहले 26 सितंबर को सुबह 10 बजे नगर परिषद के अधिकारी व चेयरमैन के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ पुराना बस अड्डा पर फ्लाईओवर के नीचे फल व सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर अवैध रूप से रेहड़ी लगाने वालों को हटाया गया था। इसी दौरान नगर परिषद के कर्मचारी जब फल विक्रेता राजेंद्र के पास पहुंचे तो उसने पुलिस की मौजूदगी में परिषद के कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज किया।
वहीं चेयरमैन अशोक कुच्छल को कथित रूप से जान से मारने की धमकी दी। जिस पर सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले फल विक्रेता राजेंद्र के खिलाफ चौकी पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि 26 सितंबर को नगर परिषद सचिव की ओर से पट्टीकल्याणा गांव के रहने वाले राजेंद्र के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, गाली गलौज और नगर परिषद चेयरमैन को जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को शनिवार कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से उसे जमानत दे दी।