{"_id":"6ac8103bb91e97f7c90d5d87","slug":"from-ai-to-green-energy-child-scientists-showcased-their-talent-through-models-panipat-news-c-244-1-sknl1016-165669-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: एआई से हरित ऊर्जा तक, बाल वैज्ञानिकों ने मॉडलों से दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: एआई से हरित ऊर्जा तक, बाल वैज्ञानिकों ने मॉडलों से दिखाई प्रतिभा
Fri, 09 Oct 2026 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 09 Oct 2026 03:20 AM IST
विज्ञापन
खंड स्तरीय प्रदर्शनी में मॉडल का निरीक्षण करते डीएमएस रणवीर व अन्य। - संवाद
पानीपत। जिले के खंड मतलौडा में वीरवार को कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए खंड स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), आपदा प्रबंधन, ग्रामीण विकास, स्वदेशी कृषि पद्धतियों, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, हरित ऊर्जा और गणितीय मॉडलिंग पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपने मॉडलों के माध्यम से समस्याओं के समाधान और वैज्ञानिक नवाचार की संभावनाएं प्रदर्शित कीं।
प्रदर्शनी का निरीक्षण जिला गणित विशेषज्ञ एवं कार्यक्रम प्रभारी रणबीर सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी और खंड नोडल प्राचार्य व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मडलौडा के प्राचार्य सुरेश दलाल ने किया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से मॉडलों की कार्यप्रणाली और उपयोगिता के बारे में जानकारी ली।
जिला गणित विशेषज्ञ रणबीर सिंह ने कहा कि विज्ञान केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि समस्याओं को समझने और उनके व्यावहारिक समाधान खोजने का माध्यम है। ऐसी प्रदर्शनियां विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मक सोच और आत्मविश्वास विकसित करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
खंड स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का परिणाम-
1. कृत्रिम बुद्धिमत्ता
स्थान विद्यार्थी स्कूल
प्रथम जानवी जीएसएसएस नौहरा।
द्वितीय भविष्य सीएमईईई सिठाना।
2. आपदा प्रबंधन
स्थान विद्यार्थी स्कूल
प्रथम भावना जीजीएसएसएस मडलौडा।
द्वितीय रितिका जीएसएसएस कालखा।
तृतीय मोनिक जीएसएसएस कवी
3. ग्रामीण विकास
स्थान विद्यार्थी स्कूल
प्रथम मनु जीएसएसएस शोदापुर।
द्वितीय ज्योति जीजीएचएस कवी।
तृतीय सिमरन सीएमईईई सिठाना।
4. स्वदेशी कृषि पद्धतियां
स्थान विद्यार्थी स्कूल
प्रथम शिक्षा जीएसएसएस नौहरा।
द्वितीय अंकुश एसडीएस जीएसएसएस अटावला।
तृतीय प्रिंस जीएसएसएस उरलाना कलां।
5. स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं साफ-सफाई
स्थान विद्यार्थी स्कूल
प्रथम दीपिका सीएमईईई जीएसएसएस सिठाना।
द्वितीय आदित्य जीएसएसएस सुताना।
तृतीय लोकेश व अंशु एसडीएस जीएसएसएस अटावला।
6. हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण
स्थान विद्यार्थी स्कूल
प्रथम नव्या जीएसएसएस नौहरा।
द्वितीय दीक्षा सीएमईईई जीएसएसएस सिठाना।
तृतीय अनुज जीएसएसएस उरलाना कलां।
7. गणितीय मॉडलिंग
स्थान विद्यार्थी स्कूल
प्रथम मानसी जीएसएसएस नौहरा।
द्वितीय जीविका जीएसएसएस भंडारी।
तृतीय प्रिंस जीएसएसएस लोहारी।